• Thu. Oct 29th, 2026

सागोद निवासी महिला के साथ लूट, पचास हजार के गहने लूट कर ले गए बदमाश,पुलिस ने की बदमाशों की शिनाख्त,जल्द होगी गिरफ्तारी

BySurendra Jain

Feb 13, 2024

खबर पक्की, 13 फरवरी, रतलाम। शहर के दीदयाल नगर थाना अन्तर्गत ग्र्राम सागोद में दो अज्ञात लुटेरे एक महिला के पचास हजार रु. मूल्य के गहने लीट कर भाग गए। हांलाकि पुलिस ने लुटेरों की शिनाख्त कर ली है और उन्हे जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक,सागोद निवासी सुनीता पति विनोद प्रजापत 35 के घर पर सोमवार सुबह करीब साढे दस बजे दो अज्ञात व्यक्ति पंहुचे और उन्होने सुनीता को अपनी बातों में उलझा कर उसकी समस्याएं दूर करने के नाम पर उसके गहने उतरवा लिए। सुनीता ने अपने सोने के टाप्स और चांदी की पायजेब उतारकर एक लोटे में रख दी। लेकिन इसी बीच सुनीता को एहसास हो गया कि आरोपीगण उसके गहने लूटना चाहते है। उसने अपने गहने बचाने की कोशिश की,लेकिन दोनो आरोपी जबर्दस्ती उसके गहने लूट कर ले गए। सुनीता की रिपोर्ट पर दीनदयाल नगर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ लूट का प्रकरण दर्ज कर जांच प्रांरभ कर दी है।
लुटेरों की शिनाख्त हुई,जल्द होगी गिरफ्तारी
एसपी राहूल कुमार लोढा ने बताया कि महिला के साथ लूट कारित करने वाले दोनो बदमाशों की शिनाख्त कर ली गई है। ये आदतन अपराधी है और इनके विरुद्ध पूर्व में आपराधिक प्रकरण दर्ज हुए है। एसपी ने बताया कि दोनो आरोपियों को जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

You missed

error: Content is protected !!