• Thu. Oct 29th, 2026

कलेक्टर के निर्देश के बाद सत्य साईं विद्या विहार स्कूल पालकों को लौटा रहा है विलंब शुल्क की राशि

BySurendra Jain

Feb 13, 2024

खबर पक्की, 13 फरवरी, रतलाम। कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार के निर्देश के पश्चात अब शहर का सत्य साईं विद्या विहार स्कूल पालकों को विलंब शुल्क की राशि वापस लौटा रहा है।
जिला शिक्षा अधिकारी के.सी. शर्मा ने बताया कि स्कूल द्वारा विलंब से शुल्क जमा करने वाले पालकों से 25 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से विलंब शुल्क लिया जा रहा था। कलेक्टर के संज्ञान में शिकायत आने पर उनके द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि विद्यालय को नोटिस जारी किया जाए। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा विद्यालय को नोटिस जारी करके विलंब शुल्क के आदेश को निरस्त करने तथा पालकों से लिए गए विलंब शुल्क को वापस लौटाने हेतु निर्देशित किया गया। नोटिस के पालन में स्कूल द्वारा विलंब शुल्क हटा लिया गया है और लिए गए विलंब शुल्क की राशि पालकों को लौटाई जा रही है।

You missed

error: Content is protected !!