रतलाम। ग्राम पलसोड़ा में ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामोर ने मुक्तिधाम के विकास के लिए 5 लाख की घोषणा की। उन्होंने गांव के सरपंच कैलाश चन्द्र राठौड़ को कहा कि मुक्तिधाम में आने वाली सभी कमियों को दूर करे। पलसोड़ा गांव के मुक्तिधाम में 7 दिवसीय भागवत का आयोजन में भाग लेने पहुचे थे। यह आयोजन पलसोड़ा ग्रामवासियों की ओर से रखा था। उन्होंने 5 लाख की घोषणा की ग्राम वासियों ने विधायक मथुरालाल डामर का श्रीफल और साफा पहनाकर सम्मान किया।
