• Thu. Oct 29th, 2026

आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब जब्त

BySurendra Jain

Jan 23, 2024

खबर पक्की, 23 जनवरी, रतलाम। आबकारी विभाग द्वारा 23 जनवरी को क्षेत्रगस्त के दौरान ग्राम बीबड़ोद, नंदलाई व पलसोड़ी मे लक्ष्मीबाई पति रूपचंद के आधिपत्य से 7ली हाथ भट्टी व 40, केजी लहान, कालीबाई पति सोहन से 6 ली हाथ भट्टी व 35 केजी लाहन, मोहन पिता बद्दाजी से 15 पाव प्लेन देशी मदिरा बरामद कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) अ के अन्तर्गत 03 न्यायालयीन प्रकरण आबकारी उपनिरीक्षक श्री पुष्पराज सिंह वृत रतलाम स द्वारा पंजीबद्ध किये गये। जप्त मदिरा व महुवा लाहन की अनुमानित कीमत 11 हजार 75 रुपये है। उक्त कार्यवाही में आबकारी आरक्षक श्री भगवति सोलंकी, विक्टोरिय डामोर जवान श्री बद्रीलाल, श्री चेतराम का सराहनीय योगदान रहा।

You missed

error: Content is protected !!