• Thu. Oct 29th, 2026

सांसद श्री डामोर विकसित भारत संकल्प यात्रा में सम्मिलित हुए, रावटी में मेले का शुभारंभ किया

BySurendra Jain

Jan 23, 2024

खबर पक्की, 23 जनवरी, रतलाम। क्षेत्रीय सांसद गुमान सिंह डामोर रतलाम जिले के भ्रमण के दौरान मंगलवार को जिले के बाजना क्षेत्र के रानीसिंग तथा डाबडी ग्रामों में पहुंचे, वहां विकसित भारत संकल्प यात्रा में सम्मिलित हुए। इस दौरान उन्होंने रावटी में 10 दिवसीय मेले का शुभारंभ भी किया। इस दौरान श्री राजेंद्र सिंह लुनेरा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लालाबाई शंभूलाल चंद्रवंशी, पूर्व विधायक श्रीमती संगीता चारेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री केशुराम निनामा आदि उपस्थित थे।
सांसद श्री डामोर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र शासन द्वारा आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा वंचित व्यक्तियों को शासन का लाभ देने का काम कर रही है और योजनाओं का लाभ ले चुके व्यक्ति खुशी-खुशी अपने खुशहाल जीवन की दास्तां बयां कर रहे हैं। श्री डामोर ने केंद्र शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का जिक्र किया और उनसे लाभ उठाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ उठाकर अपने जीवन को समृद्ध बनाएं। केंद्र शासन की कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से सर्व-वर्ग का विकास हुआ है जो चहुंओर परिलक्षित हो रहा है। इस अवसर पर अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया।

You missed

error: Content is protected !!