• Thu. Oct 29th, 2026

कलेक्टर ने किया शासकीय विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण

BySurendra Jain

Jan 23, 2024

खबर पक्की, 23 जनवरी, रतलाम। कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार ने मंगलवार को जिले के विभिन्न शासकीय विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री के.सी. शर्मा भी उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री लाक्षाकार द्वारा शा.उ.मा.वि. तथा प्रा.वि. धराड में निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों से सामान्य चर्चा कर शैक्षणिक स्तर की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान संस्था के एक कक्ष में कबाड का सामान भरा हुआ पाया गया, जिसे तत्काल हटाकर कक्ष व्यवस्थित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही शा.प्रा.वि. धराड का भवन जीर्ण-शीर्ण अवस्था का होने से स्कूल संचालन को भवन दुरुस्त किए जाने के निर्देश दिए।
शा.उ.मा.वि. मूंदडी का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर द्वारा विद्यार्थियों से चर्चा कर शैक्षणिक स्तर की जांच की गई। संस्था के एक ही कक्ष में कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों द्वारा गणतंत्र दिवस के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम रिहर्सल किया जाना पाए जाने पर कलेक्टर श्री लाक्षाकार ने कक्षा 6 से 8 तक की कक्षाओं के विद्यार्थियों को अलग-अलग कक्ष में बैठाकर अध्यापन कराने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर द्वारा अंग्रेजी विषय के शिक्षक कई माह से निर्वाचन कार्यालय में आसंजित होने से उन्हें मुक्त कराने की कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए तथा उक्त शिक्षक को निर्वाचन कार्य से मुक्त किए जाने के संबंध में जिला निर्वाचन कार्यालय में दूरभाष पर चर्चा भी की गई।

You missed

error: Content is protected !!