• Thu. Oct 29th, 2026

लोगों को आसानी से रिकॉर्ड मिल सके, इस हेतु रिकॉर्ड रूम व्यवस्थित किया जाएगा, कलेक्टर ने किया निरीक्षण

BySurendra Jain

Jan 18, 2024

खबर पक्की, 18 जनवरी, रतलाम। पुराने कलेक्ट्रेट परिसर में बनाया गया रिकॉर्ड रूम अब व्यवस्थित किया जाएगा ताकि लोगों को आसानी से वांछित रिकॉर्ड मिल सके। इसके लिए कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार द्वारा गुरुवार को रिकॉर्ड रूम का निरीक्षण किया गया। कलेक्टर विभिन्न कक्षों में पहुंचे, रिकॉर्ड रूम के प्रभारी से रिकॉर्ड संधारण के बारे में जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने यह सुनिश्चित करने को कहा कि जब भी किसी व्यक्ति को उसके वांछित रिकॉर्ड की जरूरत हो तो बगैर समय गवाएं उसको रिकॉर्ड मिल सके इसके लिए जरूरी है कि रिकॉर्ड को नियोजित ढंग से रखा जाए, सूचीबद्ध किया जाए। आवश्यकता पडऩे पर संबंधित तहसीलों के कर्मचारियों को बुलवाया जाकर भी रिकॉर्ड संधारण में मदद ली जा सकती है। जरूरतमंद व्यक्ति को रिकॉर्ड सहजता से उपलब्ध हो सके। रिकॉर्ड रूम में अनुपयोगी रिकॉर्ड का विनष्टीकरण शासकीय नियमानुसार करने के भी निर्देश कलेक्टर ने दिए। रिकॉर्ड संधारण के अलावा कलेक्टर द्वारा निरीक्षण के दौरान रिकार्ड रूम की वृहद साफसफाई के लिए भी निर्देशित किया गया। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री लाक्षाकार द्वारा जिले की तहसील कार्यालयों में भी रिकार्ड के व्यवस्थित संधारण हेतु संबंधित एसडीएम तथा तहसीलदारों को निर्देशित किया गया है।

You missed

error: Content is protected !!