• Thu. Oct 29th, 2026

स्टार्टअप रैकिंग लीडर अवार्ड प्रदेश के लिए गौरव : मंत्री श्री काश्यप, नए स्टार्टअप के लिए युवाओं को अवसर देंगे, सीड कैपीटल की व्यवस्था करने की योजना शीघ्र

BySurendra Jain

Jan 18, 2024

खबर पक्की, 18 जनवरी, रतलाम। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री चेतन काश्यप ने भारत सरकार द्वारा स्टार्टअप रैकिंग 2022 में मध्यप्रदेश को लीडर अवार्ड प्रदेश के लिए गौरव है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। मंत्री श्री काश्यप ने कहा कि उनका विभाग युवाओं के लिए नए अवसर पैदा करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करेगा। मंत्री श्री काश्यप ने कहा कि अपनी शानदार स्टार्टअप पालिसी की बदौलत हमने दो साल से भी कम अवधि में 108 प्रतिशत उपलब्धि अर्जित कर देश में चौथे से तीसरी रैंक पर अपना स्थान बनाया है।
मंत्री श्री काश्यप ने कहा कि स्टार्टअप पालिसी के बेहतर प्रावधानों के चलते स्टार्टअप की संख्या 3700 से ऊपर पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि वे वरिष्ठ अधिकारियों के साथ लगातार विचार-विमर्श कर रहे हैं और सिडवी सहित अन्य वित्तीय संस्थाओं से स्टार्टअप के लिए बड़ी मात्रा में सीड कैपीटल मुहैया कराने की योजना तैयार की जा रही है।
श्री काश्यप ने कहा कि मध्यप्रदेश का युवा महनती है और उन्हें नए अवसर उपलब्ध करवाना सरकार की जवाबदारी है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि प्रदेश अगले वर्ष तक स्टार्टअप रैकिंग में अग्रणी होगा। मंत्री श्री काश्यप ने अपने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों सहित एमएसएमई टीम को इस अपलब्धि के लिए बधाई दी।

You missed

error: Content is protected !!