• Thu. Oct 29th, 2026

विधानसभावार निर्वाचन व्यय लेखा दल गठित

BySurendra Jain

Jan 18, 2024

खबर पक्की, 18 जनवरी, रतलाम। आगामी लोकसभा सामान्य निर्वांचन 2024 के अंतर्गत निर्वाचन व्यय लेखा का संधारण तथा निगरानी के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री भास्कर लाक्षाकार द्वारा निर्वाचन व्यय लेखा दलों का विधानसभावार गठन किया गया है।
यह दल निर्वाचन की अधिसूचना जारी होने के दिनांक से निर्वाचन परिणाम की घोषणा के 45 दिन बाद तक अपर जिला दंडाधिकारी एवं नोडल अधिकारी श्री राधेश्याम मंडलोई तथा लेखा अधिकारी जिला पंचायत एवं सहायक नोडल श्रीमती प्रीति डेहरिया तथा संबंधित निर्वाचन क्षेत्र के रिटर्निंग सहायक रिटर्निग अधिकारी के नियंत्रण मार्गदर्शन में निर्वाचन व्यय लेखा से संबंधित कार्यों को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश अनुसार संपादित करेगा।
जारी आदेश के अनुसार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र रतलाम ग्रामीण के लिए अधिकारी के रूप में लेखा अधिकारी मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी सुश्री प्रीति पंडया तथा सहयोगी के रुप में कार्यालय कार्यपालन यंत्री विद्युत सुरक्षा के श्री मुकेश राजा एवं कृषि विभाग के श्री नरेंद्रसिंह राणावत नियुक्त किए गए हैं। इसी प्रकार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र रतलाम शहर के लिए अधिकारी के रूप में लेखाधिकारी जिला पंचायत श्रीमती दीपिका रावल तथा सहयोगियों के रूप में लेखपाल जिला शिक्षा केंद्र श्री सुभाष आर्य तथा कृषि विभाग के श्री सुधीरसिंह सिसोदिया, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र सैलाना के लिए अधिकारी के रूप में सहायक लेखा अधिकारी जनपद पंचायत श्री अजय सिसोदिया तथा सहयोगी कर्मचारी प्राथमिक शिक्षक श्रीमती मौसमी अरोड़ा तथा महिला बाल विकास विभाग के श्री चंद्रेश ठक्कर, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र जावरा के लिए अधिकारी के रूप में सहायक लेखा अधिकारी जनपद पंचायत विनोद शर्मा तथा सहयोगी कर्मचारी लेखपाल शैलेंद्रसिंह चंद्रावत तथा चंद्रप्रकाश जैन एवं विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र आलोट के लिए अधिकारी के रूप में सहायक लेखा अधिकारी जनपद पंचायत मनीष ललावत एवं उनके सहयोगी कर्मचारी के रूप में सहायक वर्ग 2 भूपेंद्र निगम एवं नरेंद्र पंजाबी नियुक्त किए गए हैं।

You missed

error: Content is protected !!