• Thu. Oct 29th, 2026

चार पुलिसकर्मी लाइन अटैच : मामला थाने से टीआई की जीप चोरी कर ले जाने व रंगदारी करने का, एएसपी ने की कार्रवाई

BySurendra Jain

Jan 17, 2024

खबर पक्की, 17 जनवरी, रतलाम। स्टेशन रोड पुलिस थाने से दो युवकों द्वारा थाने के टीआई की जीप ले जाकर रंगदारी करने के मामले में एएसपी राकेश खाका ने चार पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच कर दिया है। लाइन अटैच होने वालों में थाने के सब इंस्पेक्टर देवीलाल पाटीदार, हेड कांस्टेबल शैलेंद्रसिंह व दो आरक्षक नीरज चौहान व याकूब शामिल है।
सीएसपी अभिनव वारंगे ने बताया मामले की गंभीरता पर प्रथमदृष्टया लापरवाही सामने आई है। इसको लेकर एएसपी राकेश खाका ने कार्रवाई की है। मामले की जांच जारी है। अन्य की लापरवाही सामने आती है तो कार्रवाई की जाएगी। इधर इस पूरे घटनाक्रम को लेकर उज्जैन आईजी संतोष कुमार सिंह ने जांच के आदेश दिए है। जांच रतलाम रेंज डीआईजी मनोजसिंह को दो दिन में करके देना है।
यह था मामला : 14-15 जनवरी की रात करीब डेढ़ बजे दो युवक रतलाम के स्टेशन रोड पुलिस थाने में अटैच मोबाइल चार पहिया वाहन क्रमांक एमपी 11 सीसी 7326 लेकर निकल जाते है। वाहन पर स्टेशन रोड थाना प्रभारी की नेम प्लेट व पुलिस बत्ती भी लगी हुई थी। वाहन लेकर यह युवक वाहन स्टेशन रोड क्षेत्र में पहुंचते है। तीन से चार बार दिलबहार चौराहे से लेकर रेलवे स्टेशन की तरफ का राउंड लगाते है। तभी एक होटल के सामने वाहन रोक कर होटल संचालक को अपने पास बुलाते है। होटल संचालक वाहन के पास जाता है तो चालक सीट पर बैठा युवक पहले तो देर रात तक होटल क्यों खुली है उस पर सवाल-जवाब करता है। देर रात तक होटल खुली होने पर अभद्रता कर रुपए की मांग करता है। यहां तक होटल संचालक को युवक चांटा भी जड़ देता है। रुपए नहीं देने पर जाने से मारने की धमकी भी देता है। तब वहां पर अन्य व्यवसायी भी एकत्र होते है और हंगामा मच जाता है। इस मामले में मंगलवार दोपहर होटल संचालक हरीश पिता नानकराम चोथयानी की रिपोर्ट थाने में अटैच वाहन ले जाने वाले मुख्य आरोपी इरफान व शादाब खान दोनों निवासी काजीपुरा के खिलाफ शराब के रुपए मांगने, अभद्रता करने, जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज होती है। लेकिन पुलिस जीप चोरी की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। हालांकि मामला सामने आने के बाद रतलाम सीएसपी ने जांच कर आगे की कार्रवाई की बात कही थी। फिलहाल दोनों युवकों को मंगलवार को ही न्यायालय से जेल भेज दिया था।

You missed

error: Content is protected !!