• Thu. Oct 29th, 2026

सी.एम. राइज विद्यालय पढ़ाई के लिए उपयोग कर रहा है नवीन तकनीक, विद्यालय में हो रहा है क्लीकर डिवाइस का उपयोग

BySurendra Jain

Jan 16, 2024

खबर पक्की, 16 जनवरी, रतलाम। सी.एम. राइज विनोबा हायर सेकेंडरी स्कूल की कक्षा का दृश्य जहां स्क्रीन पर कुछ प्रश्न पूछे जा रहे हैं और छात्र रिमोट अनुवाद डिवाइस के बटन पर क्लिक करके जवाब दे रहे हैं। उनके जवाब तत्काल सामने स्क्रीन पर दिखाई देते हैं । जी हां अब यह सीन इस स्कूल की छठी, सातवीं तथा आठवीं कक्षा में रोजाना देखा जा सकता है जिसमें स्टूडेंट साथ ही एप के माध्यम से हिंदी, गणित, अंग्रेजी, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान विषयों के लेसन, असेसमेंट और मंथली असेसमेंट दोनों ही क्लिकर डिवाइस के माध्यम से सीख रहे हैं ।
क्लिकर डिवाइस एक रिमोट जैसा उपकरण होता है जिसमें ए.बी.सी.डी.ई. तथा यस, नो के ऑप्शन होते हैं । जैसे ही छात्र प्रश्न पढऩे के बाद ऑप्शन पर क्लिक करते हैं तो उसका दिया हुआ उत्तर स्क्रीन पर दिखाई देता है । छात्र अपना जवाब और सही जवाब दोनों देख पाते हैं, इसके साथ ही शिक्षक सभी विद्यार्थियों उत्तर देख पाते हैं । इससे असेसमेंट को चेक करने में लगने वाले समय की बचत होती है ।
छात्र को एक निर्धारित समय में जवाब देना होता है जिससे वह समय प्रबंधन भी सिखते हैं। विद्यालय के छात्र इस नवीन तकनीक से दी जा रही शिक्षा को लेकर उत्साहित रहने लगे हैं । छात्र को पढ़ाई के बीच में से प्रश्न पूछे जाते हैं इसलिए वह पाठ को ध्यान से पढ़ते और समझते हैं । स्क्रीन पर सभी विद्यार्थियों का जवाब दिखाई दे जाता हैं । अपने नाम और जवाब को लेकर विद्यार्थियों में बड़ी उत्सुकता रहती है कि अब उनका नाम और जवाब आएगा। सी.एम. राइज स्कूल इस प्रकार की नवीनतम तकनीक से अपनी शिक्षा को जोड़कर तकनीक से समृद्ध उत्कृष्ट शिक्षा संस्थान बनने की और अग्रसर हैं ।

You missed

error: Content is protected !!