• Thu. Oct 29th, 2026

लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के अंतर्गत नगदी तथा अन्य वस्तुओं की जब्ती और इन्हें छोड़े जाने की मानक प्रक्रिया के लिए समिति गठित

BySurendra Jain

Jan 17, 2024

खबर पक्की, 17 जनवरी, रतलाम। आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत नगदी तथा अन्य वस्तुओं की जब्ती और इन्हें छोड़े जाने के लिए मानक प्रचालन प्रक्रिया एवं नगदी रिलीज किए जाने के लिए कलेक्टर श्री भास्कर लाक्षाकार द्वारा समिति गठित की गई है जिसके नोडल अधिकारी जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अमन वैष्णव रहेंगे। इसके संयोजक भू प्रबंधन अधिकारी एवं नोडल अधिकारी व्यय लेखा श्री राधेश्याम मंडलोई होंगे। इसके सदस्यों में जिला कौषालय अधिकारी रमेश मौर्य तथा लेखा अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती प्रीति डेहरिया रहेगी।
समिति के कार्य इस प्रकार रहेंगे कि समिति पुलिस अथवा स्थैटिक निगरानी दल या उडऩदस्ते द्वारा की गई जब्ती के प्रत्येक मामले की अपनी ओर से जांच करेगी तथा जहां समिति यह पाती है कि मानक प्रचालन प्रक्रिया के अनुसार जब्ती के संबंध में प्राथमिकी शिकायत दर्ज नहीं की गई है या जहां जब्ती किसी अभ्यर्थी या राजनीतिक दल या किसी निर्वाचन अभियान इत्यादि से जुड़ी हुई नहीं है तो वह ऐसे व्यक्तियों को जिसे नगदी जप्त की गई थी, को ऐसे नकदी रिलीज करने के बारे में इस आशय का स्पीकिंग आदेश जारी करने के पश्चात रिलीज आदेश जारी करने के लिए तत्काल कदम उठाएंगी तथा सभी मामलों का अवलोकन करेगी तथा जब्ती पर निर्णय लेगी।
व्यय अनुवीक्षण नोडल अधिकारी द्वारा नगदी रिलीज करने के संबंध में सभी प्रकार की सूचना का एक रजिस्टर संधारित किया जाएगा। यह रजिस्टर क्रमांकित और तिथिवार होगा, इसमें अवरुद्ध, जप्त नगदी की राशि और संबंधित व्यक्तियों को छोड़ दिए जाने की तारीख का विवरण होगा। समिति रिलीज की गई नगदी 10 लाख से अधिक है तो रिलीज किए जाने से पहले आयकर के नोडल अधिकारी को सूचित किया जाएगा। उडऩदस्ते, एसएसटी या पुलिस अधिकारियों द्वारा जप्त की गई नगदी आदि की जब्ती के सभी मामले तत्काल जिले में गठित उक्त समिति के संज्ञान में लिए जाएंगे और समिति उक्त अनुसार तत्काल कार्रवाई करेगी। किसी भी परिस्थिति में जप्त की गई, नगदी जप्त की गई बहुमूल्य वस्तुओं से संबंधित मामले मालखाना या कोषागार में मतदान की तारीख के 7 दिनों से अनाधिक समय के लिए तब तक लंबित नहीं रखे जाएंगे, जब तक की कोई प्राथमिकी, शिकायत न दर्ज की गई हो। यहां संबंधित रिटर्निंग आफिसर का उत्तरदायित्व होगा कि वह सभी मामलों को अपील समिति के समक्ष प्रस्तुत करें और अपील यह समिति के आदेश अनुसार नगदी, बहुमूल्य वस्तुओं को रिलीज करें।
लोकसभा निर्वाचन के अंतर्गत जिला स्तरीय नियंत्रण मॉनिटरिंग कक्ष एवं कॉल सेंटर कार्य करेगा
आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत जिला स्तरीय नियंत्रण एवं मॉनिटरिंग कक्ष तथा कॉल सेंटर निर्वाचन की सूचना जारी होने के दिनांक से कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में कार्य करेगा। तदअनुसार कंट्रोल रूम फोन नंबर 07412 270487 पर श्री सोहनसिंह ठाकुर सहायक परियोजना अधिकारी मनरेगा मोबाइल नंबर 9424809171 तथा 94793 17121 कॉल सेंटर के प्रभारी अधिकारी रहेंगे। इनके नियंत्रण में तीन शिफ्ट में अधिकारी कर्मचारी तैनात किए गए हैं। कॉल सेंटर अंतिम चरण के मतगणना परिणाम घोषणा के दो दिवस पश्चात तक सक्रिय रहेगा तथा 24 घंटे कार्य करेगा।
कंट्रोल रूम कॉल सेंटर पर जो अधिकारी कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं उनमें वाटरशेड के श्री महेंद्रसिंह मोबाइल नंबर 98270 33561, श्री बीरबल सिंह जाटव मोबाइल नंबर 99775 31748, अनिल शर्मा दल प्रभारी के रूप में नियुक्त किए गए हैं। नियुक्त किए गए कर्मचारी काल सेंटर पर स्थापित दूरभाष पर प्राप्त शिकायतों को सुनेंगे तथा उन्हें निर्धारित रजिस्टर में दर्ज करेंगे।

You missed

error: Content is protected !!