• Thu. Oct 29th, 2026

रहवासी क्षेत्र में लगी आग, कोई जनहानि नहीं, आग पर पाया काबू

BySurendra Jain

Jan 16, 2024

खबर पक्की, 16 जनवरी, रतलाम। धानमंडी क्षेत्र में एक दुकान की पहली मंजिल पर आग लग गई। अचानक से आग की लपटे देख क्षेत्र के लोगों की भीड़ लग गई। आग के कारण कोई जनहानि नहीं हुई है। फायर लॉरी के कर्मचारियों ने ड्राय केमिकल (फॉम) से आग पर काबू पाया।
आग शहर के श्री राम कृपा दाल बाटी की दुकान की पहली मंजिल के आगे के पोर्च में लगी। बताया जाता है कि यहां पर रंग-रोगन का कार्य चल रहा है। इस कारण कलर का सामान के साथ थिनर भी रखा हुआ था। साथ ही यहां पर कुछ बिस्तर भी रखे हुए थे। आग इन्हीं बिस्तर में थिनर के कारण लगना बताया जा रहा है। आग की सूचना मिलते ही व रहवासी क्षेत्र होने के कारण नगर निगम से एक साथ दो फायर लॉरी भेजी गई। दमकलकर्मियों ने ड्राय केमिकल से आग बुझा दी। आग किस कारण से लगी अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है।
जिसने भी देखा रुक गया
आग शहर के बीचो बीच लगने व बाजार का मुख्य सड़क मार्ग होने के कारण आवाजाही भी रहती है। जैसे ही आग की लपटे लोगों ने देखी तो क्षेत्र में हड़कंप मच गया। राहगीर भी रुक गए। लेकिन समय रहते निगमकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया।

You missed

error: Content is protected !!