• Thu. Oct 29th, 2026

रतलाम में हर्षोल्लास से मनेगा श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव : मंत्री काश्यप, मंदिरों में साफ-सफाई कर आकर्षक साज-सज्जा करने के साथ ही चैराहों पर होगी सजावट

BySurendra Jain

Jan 15, 2024

खबर पक्की, 15 जनवरी, रतलाम। श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव रतलाम में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इसे लेकर यहां भी चारों और खुशी का माहौल है। आगामी 22 जनवरी को होने वाले आयोजन को लेकर सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ मंडल अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों की बैठक ली और तैयारियों के संबंध आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, विद्युत सज्जा प्रभारी जयवंत कोठारी, सह प्रभारी प्रहलाद राठौड़ के साथ मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, नीलेश गांधी, कृष्णकुमार सोनी, विनोद यादव, आदित्य डागा, मंडल महामंत्री राकेश परमार, धर्मेंद्रसिंह देवड़ा, हेमंत राहोरी, नंदकिशोर पंवार, सुब्रेंद्र गुर्जर, लोकेश जायसवाल आदि उपस्थित रहे।
मंत्री श्री काश्यप ने 22 जनवरी को अयोध्या धाम में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के पूर्व शहर के सभी मंदिरों में चरणबद्ध तरीके से आगामी साफ-सफाई करने के साथ ही मंदिरों पर आकर्षक विद्युत सज्जा कराने, शहर के प्रमुख चैराहों पर आकर्षक सजावट के साथ आतिबाजी कर जश्न मनाने एवं घर-घर में दीप जलाकर प्रभु के आगमन को त्योहार के रूप में हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाने का आव्हान किया। उन्होने मंदिरों में 21 जनवरी तक स्वच्छता अभियान चलाकर पार्टी धार्मिक गतिविधियों को सतत रूप से जारी रखने पर जोर दिया। बैठक में बताया गया कि पार्टी नेतृत्व की मंशानुसार 14 जनवरी से नगर के धार्मिक स्थलों पर सफाई अभियान आरंभ कर दिया गया है।

You missed

error: Content is protected !!