• Thu. Oct 29th, 2026

13 कर्मचारियों को मंडल रेल प्रबंधक उत्कृष्टता पुरस्कार

BySurendra Jain

Jan 10, 2024

खबर पक्की, 10 जनवरी, रतलाम। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल पर संरक्षा एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए विभिन्न विभागों के कुल 13 कर्मचारियों को मंडल रेल प्रबंधक स्तर पर उत्कृष्टता पुरस्कार प्रदान किया गया।
पुरस्कार प्राप्त करने वालों में वाणिज्य विभाग के श्रीमती अमिता जलगांवकर-वाणिज्य अधीक्षक/रतलाम, आर्यन विश्वकर्मा – सीसीटीसी/ रतलाम, बनवारी लाल मीना-सीटीआई/रतलाम, अनिल नेका- वाणिज्य अधीक्षक/रतलाम, परिचालन विभाग के दिनेश कुमार साहू-ट्रेन मैनेजर/रतलाम एवं राघवेन्द्र मिश्रा-स्टेशन मास्टर/दाहोद, बिजली कर्षण परिचालन विभाग के कृष्ण कुमार-वरिष्ठ सहायक लोको पायलट/उज्जैन, राकेश यादव-लोको पायलट गुड्स/इंदौर, नरेश कुमार मीना-लोको पायलट गुड्स/रतलाम, संकेत एवं दूरसंचार विभाग के गौरीलाल मीना-वरिष्ठ तकनीशियन/चित्तौडग़ढ़, नेमराज मीना-सहायक/दाहोद एवं संजय कसना-सहायक/दाहोद एवं लोको केयर सेंटर(डीजल शेड) रतलाम के विष्णुलाल शर्मा-जूनियर इंजीनियर शामिल हैं।
उपरोक्त सभी कर्मचारियों को अपर मंडल रेल प्रबंधक रतलाम अशफाक अहमद द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने हेतु प्रशस्ति पत्र एवं नगद पुरस्कार प्रदान किया गया है।

You missed

error: Content is protected !!