खबर पक्की, 10 जनवरी, रतलाम। ऑल इंडिया रेलवे फेडरेशन एवं एन एफ आई आर के संयुक्त एवं वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन एवं वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के आह्वान पर ज्वाइंट फ्रन्ट फोर रिस्टोरेशन (छ्वस्नक्रह्रक्कस्) के संयुक्त निर्णय ओल्ड पेंशन स्कीम को पूरी तरह लागू करने के लिए दिनांक 8 जनवरी से नियमित कर्मचारी को भुख हड़ताल के तीसरे दिन भी मंडल के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के बाहर सुबह 10 बजे यूनियन के मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह सोलंकी मंडल मंत्री मनोहर सिंह बारठ, मजदूर संघ के मंडल मंत्री अभिलाष नागर एवं अध्यक्ष प्रताप गिरी के नेतृत्व में भूख हड़ताल में कर्मचारियों ने पूरे दिन एनपीएस को समाप्त कर पुरानी पेंशन के लागू करने के समर्थन में शाम 5 बजे तक भुख हड़ताल पर 206 कर्मचारी बैठे।
तीसरे दिन की भूख हड़ताल में कांग्रेस के पूर्व सांसद कांतिलाल भूरिया, अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, महामंत्री राजीव रावत, एसटी एससी एसोसिएशन के अध्यक्ष आरसी वर्मा मंडल मंत्री पीएन वर्मा, ट्रक एसोसिएशन के मंडल मंत्री राजेश यादव महामंत्री चंद्रावल ने इस क्रमिक भूख हड़ताल को समर्थन दिया एवं आने वाली चुनौतियों के लिए भी कंधे से कंधा मिलाकर इस ओल्ड पेंशन स्कीम को लागू करने के लिए सब का समर्थन मिला। इस अवसर पर कर्मचारियों को संबोधित करते हुए ह्रदेश पांडे, मनीष जोशी, अंकित दुबे, गौरव संत, चांद खान, राजेंद्र चौधरी, चैतन्य चौधरी, अतुल राठौर, दीपक गुप्ता, राजेश जैन, पंकज पवार, रंजीत वैष्णव, कपिल गुर्जर, योगेश पाल, कांत तिवारी, गौरव, संत किरण वैध वाजिद खान, शुभम शर्मा, रणधीर गुर्जर, दीपक वाघेला, महेंद्र सिंह, गौतम, हेमंत मिश्रा के अलावा अन्य कर्मचारियों ने भी संबोधित किया। आज सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक क्रमिक भूख हड़ताल रहेगी। जिसमें अलग-अलग विभागों की कर्मचारी इसमें भाग लेंगे। यह समस्त जानकारी वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के मंडल प्रवक्ता गौरव दुबे एवं वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज के मंडल प्रवक्ता अशोक तिवारी ने दी।

