खबर पक्की, 10 जनवरी, रतलाम। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल पर सभी वैध यात्रियों को आरामदायक यात्रा और बेहतर सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए मेल/एक्सप्रेस के साथ-साथ पैसेंजर ट्रेनों और हॉलिडे स्पेशल ट्रेनों में बिना टिकट/अनियमित यात्रियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार गहन टिकट जांच अभियान चलाए जा रहे हैं।
इसी क्रम में 09 जनवरी, 2024 को पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के मंडल वाणिज्य प्रबंधक आलोक चतुर्वेदी एवम सहायक वाणिज्य प्रबंधक राकेश कुमार धीमान की उपस्थिति में 09 जनवरी 2024 को रुनखेड़ा स्टेशन पर स्पेशल टिकट जांच अभियान चलाया गया जिसमें एक दर्जन से अधिक ट्रेनों में यात्रियों की जांच के दौरान 271 बिना टिकट यात्रियों से 1,03,710 /- का राजस्व वसूल किया गया। इस टिकट जांच अभियान में 13 टिकट चेकिंग स्टाफ, 2 स्केल मैन एवम 04 रेलवे सुरक्षा बल के जवान शामिल हुए। टिकट जांच अभियान के दौरान यात्रियों को उचित टिकट के साथ सम्मान पूर्वक यात्रा करने के साथ स्टेशन परिसर एवम ट्रेनों में गंदगी न करने के बारे में भी बताया गया।

