• Thu. Oct 29th, 2026

मंत्री श्री काश्यप ने दिए स्वास्थ्य सेवाओं में कसावट लाने के निर्देश

BySurendra Jain

Dec 31, 2023

खबर पक्की, 31 दिसंबर, रतलाम। जिले के स्वास्थ्य सेवाओं में कसावट लाने के लिए कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की बैठक ली। इसमें उन्होंने कोरोना की रोकथाम के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े अन्य कार्यों की जानकारी ली और विभागीय अधिकारियों को हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए।
श्री काश्यप को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आनन्द चन्देलकर एवं जिला महामारी नियंत्रक डॉ. गौरव बोरीवाल ने स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाओं से अवगत कराया। श्री काश्यप ने अधिकारी द्वय को जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं का तत्काल निरीक्षण करने एवं वहां व्याप्त कमियों को दूर करने के निर्देश दिए। अस्पताल में सफाई एवं कर्मचारियों से जुड़ी समस्याओं का निराकरण करने पर जोर दिया। चर्चा के दौरान श्री काश्यप ने जिले में पोषण आहार वितरण की स्थिति और रक्त अल्पता की समस्या की जानकारी ली और इनमें सभी पात्र लोगों को लाभ देने के निर्देश दिए। जिले के आदिवासी क्षेत्रों में रक्त अल्पता और कुपोषण के शिकार मरीजों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान कोरोना संक्रमण रोकने की तैयारी पर भी विस्तार से चर्चा हुई। श्री काश्यप ने मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं के साथ-साथ कोरोना जांच, वार्ड का प्रबंध करने और अन्य तैयारियां करने के निर्देश भी दिए। चर्चा के दौरान रोगी कल्याण समिति के सदस्य हेमन्त राहोरी उपस्थित रहे।

You missed

error: Content is protected !!