• Thu. Oct 29th, 2026

आबकारी विभाग द्वारा ढाबा तलाशी के दौरान अवैध शराब जब्त

BySurendra Jain

Dec 30, 2023

खबर पक्की, 30 दिसंबर, रतलाम। आबकारी विभाग द्वारा 29 दिसम्बर को क्षेत्रगस्त के दौरान सतरुंडा मे नानुबाई पति कालू के आधिपत्य से 06 लीटर हाथ भट्टी मदिरा, मोनिका पति सुरजीत से 07 हाथ भट्टी मदिरा व मां कवलका ढाबा से 01 बोतल प्लैन बोतल देसी मदिरा बरामद कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) अ के अन्तर्गत 02 प्रकरण व 36(ड्ड) के 01 न्यायालयीन प्रकरण आबकारी उपनिरीक्षक पुष्पराज सिंह वृत रतलाम परगना द्वारा कुल 03, प्रकरण पंजीबद्ध किये गये जप्त मदिरा की अनुमानित कीमत 3060 रुपए है। उक्त कार्यवाही में आबकारी आरक्षक संतोष नेका, भावना खोड़े, जवान बद्रीलाल, चेतराम का सराहनीय योगदान रहा।

You missed

error: Content is protected !!