• Thu. Oct 29th, 2026

श्री जैन पब्लिक हाई स्कूल में गणित प्रदर्शनी का आयोजन

BySurendra Jain

Dec 29, 2023

खबर पक्की, 29 दिसम्बर, रावटी। विद्यालय में गणित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा गणित के सूत्रों को समझने की आसान विधि ज्यामितीय आकृति, त्रिकोणमिति के सूत्र ‘पहाड़ा आसानी से याद रखने के तरीके आदि का प्रदर्शन किया। सभी प्रतिभागी छात्र छात्राओं ने इस अवसर पर उपस्थित अभिभावको एवं ग्रामीणों को सारे मॉडलों के के कार्य एवं उपयोग को आसानशब्दों में समझाया।
गणित के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण निर्देशक और आविष्कारक हैं। श्रीनिवास रामानुजन, भारत के एक प्रमुख गणितज्ञ, ने अनेक अद्वितीय गणितीय सिद्धांतों को प्रस्तुत किया। रामानुजन ने अनेक संख्या सिद्धांतों में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

रामानुजन के अलावा, आर्यभट भी एक प्राचीन भारतीय गणितज्ञ थे, जिन्होंने 5वीं सदी में गणित के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका “आर्यभटीय” एक प्रसिद्ध ग्रंथ है, जिसमें उन्होंने भौतिक शास्त्र और गणित के क्षेत्र में अपने विचार व्यक्त किए।

गणित के विकास में अनेक देशों के विचारकों ने योगदान दिया है, जैसे कि यूक्लिड, आर्किमीडीज, ब्रह्मगुप्त, फिबोनाची, और केप्लर। ये सभी व्यक्ति ने अपने समय में गणित के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

सभी अभिभावकों ने बच्चों की तैयारी एवं प्रतिभा की प्रशंसा की। इस अवसर पर प्राचार्या श्रीमती मनाली ओझा ने सभी मॉडलों के बारे में बच्चों से पूछताछ की एवं बच्चों के प्रयास की काफी सराहना की।

You missed

error: Content is protected !!