खबर पक्की, 29 दिसंबर, रतलाम। म.प्र. शासन के कैबिनेट मंत्री के रूप में पहली बार रतलाम जिले की सीमा में प्रवेश करते ही शहर विधायक चेतन्य काश्यप का जोरदार स्वागत किया गया। ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर ने भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा की उपस्थिति में श्री काश्यप का स्वागत कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
कैबिनेट मंत्री श्री काश्यप सुबह बदनावर स्थित निजी रेस्ट हाऊस से रवाना होकर रतलाम जिले में आए सातरूण्डा क्षेत्र में जिले की सीमा में आते ही मंच से उन पर जोरदार पुष्पवर्षा कर जिला भाजपा अध्यक्ष श्री लुनेरा ने पूरे जिले के कार्यकर्ताओं की ओर से आत्मीय स्वागत किया। श्री काश्यप एवं ग्रामीण विधायक श्री डामर को इस मौके पर साफा भी पहनाया गया। कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री श्री काश्यप को मालाएं पहनाकर स्वागत सत्कार किया। भाजपा जिला मंत्री पदमा दिनेश जायसवाल ने भी श्री काश्यप का आत्मीय अभिनंदन किया। पूरे मार्ग में श्री काश्यप पर पुष्पवर्षा की गई। स्वागत के दौरान रतलाम ग्रामीण भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारे लगाकर भी अपना उत्साह प्रकट किया। श्री काश्यप का काफिला बाद में धराड़, बिलपांक, रेनमऊ आदि ग्रामों से होता हुआ रतलाम शहर की तरफ रवाना हुआ। इस दौरान ग्रामों में जगह-जगह श्री काश्यप का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया।
रॉयल ग्रुप आफ इंस्टीट्युशन्स द्वारा कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप महू रोड़ पर भव्य स्वागत् अभिनन्दन किया
रॉयल ग्रुप आफ इंस्टीट्युशन्स द्वारा आज कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ‘भैयाजीÓ के प्रथम नगर आगमन पर, रॉयल कैम्पस, महू रोड़ पर भव्य स्वागत् अभिनन्दन किया गया।
संस्था की ओर से स्वागत् करने वालों में संस्था चेयरमेन प्रमोद गुगालिया, डायरेक्टर डॉं. उबेद अफजल, रॉयल परिवार के जयन्त बोहरा, मंसूरअली पटोदी, कमलेश मोदी, मांगीलाल जैन, महेन्द्र बोथरा, वीरेन्द्र गांधी, जयन्त जैन, दिनेश राजपुरोहित, डॉं. प्रवीण मंत्री, डॉं. रविन्द्र कौर अरोरा, जगदीश डूके, डॉं. अमित शर्मा, कपिल केरोल, गजराज सिंह राठोर, धर्मराज भारद्वाज, मिलिन गांधी, शैलेन्द्र सिंह पंवार, समीक्षा मेहरा, चन्द्रकला दवे, दीपिका कुमावत, धमेन्द्र मकवाना, अपूर्वा जोशी, मृदुला उपाध्याय, सुमीत गेहलोत, ममता यादव, साक्षी खिमेसरा, किर्ती शर्मा, कहकशा चिश्ती, स्नेहा चैरसिया, गरिमा मिश्रा, साक्षी सोनी, दिपांशु शर्मा, मिनाक्षी गोयल, प्रियंका दवे, विकास नरवरिया, संजय भाभर एवं शकरलाल मालवीय आदि द्वारा स्वागत किया गया।


