• Thu. Oct 29th, 2026

कैबिनेट मंत्री श्री काश्यप का बडऩगर में जोरदार स्वागत

BySurendra Jain

Dec 28, 2023

खबर पक्की, 28 दिसंबर, रतलाम। मध्यप्रदेश मंत्री मण्डल में कैबिनेट मंत्री की शपथ ग्रहण करने के बाद रतलाम विधायक चेतन्य काश्यप गुरूवार को पहली बार बडऩगर पहुंचे। यहां उनका भारतीय जनता पार्टी बडऩगर एवं सुशील फरब्दा मित्र मण्डल द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। श्री काश्यप के बडऩगर पहुंचते ही स्थानीय कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई। फूल मालाओं से स्वागत के साथ जोरदार आतिशबाजी भी की गई। श्री काश्यप के आगमन पर सुशील फरब्दा मित्र मण्डल द्वारा आरती भी उतारी गई। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्तागण एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश से काश्यप ने लिया मार्गदर्शन

रतलाम। मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने भोपाल प्रवास के दौरान राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री श्री शिव प्रकाश से भेंट कर मार्गदर्शन लिया। श्री काश्यप के साथ इस दौरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री विष्णु दत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानन्द शर्मा उपस्थित रहे।

You missed

error: Content is protected !!