• Thu. Oct 29th, 2026

रतलाम शहर कांग्रेस ने मनाया स्थापना दिवस

BySurendra Jain

Dec 28, 2023

खबर पक्की, 28 दिसंबर, रतलाम। शहर कांग्रेस कमेटी ने इंडियन नेशनल कांग्रेस की स्थापना के 138 वर्ष पूर्ण होने पर स्थापना दिवस हर्ष और उल्लास के साथ मनाया।
इस अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर पार्टी का झंडा फहराया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास संघर्ष त्याग और बलिदान का रहा है राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, सरदार वल्लभभाई पटेल, मौलाना अब्दुल कलाम आजाद के नेतृत्व में हुए स्वतंत्रता संग्राम ने देश को आजादी दिलाई है कांग्रेस के लाखों लोगों ने संघर्ष समर्पण और यातनाएं सहकर राष्ट्र को स्वतंत्र करने में अपना योगदान दिया है। इस अवसर पर कांग्रेस प्रत्याशी पारस दादा सकलेचा एवं पूर्व उपमहापौर सतीश पुरोहित ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम में नगर निगम नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा, श्रीमती यास्मीन शेरानी, प्रकाश प्रभु राठौड़, विनोद मिश्रा मामा, ब्लॉक अध्यक्ष बसंत पंड्या, कमरुद्दीन कछवाय, राजीव रावत, श्रीमती आशा रावत, संगठन मंत्री मांगीलाल जैन, सेवादल कार्यवाहक अध्यक्ष राजनाथ यादव, संगीता कांकरिया, हितेश पेमाल, प्रवक्ता सुजीत उपाध्याय, जोयब आरिफ, संजय खंडकर, उदित मूणत, इकरार चौधरी, आरिफा कछवाय, मुकेश कैथवास, रजनी कैथवास, इक्का बेलूत, अकरम खान, श्याम सुंदर शर्मा, ताज मंसूरी, अन्नू धभाई, जितेंद्र पंडित, हीना शैख, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे कार्यक्रम के अंत में उपस्थित कांग्रेस जनों ने मिठाई का वितरण किया।

You missed

error: Content is protected !!