• Thu. Oct 29th, 2026

‘विकसित भारत संकल्प यात्राÓ नोगांवा कला एवं भारोडा में आयोजित हुई, जनपद अध्यक्ष श्रीमती जायसवाल ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजना की पहुँच को सुगम बनाये का प्रकल्प बताया

BySurendra Jain

Dec 18, 2023

खबर पक्की, 18 दिसंबर, रतलाम। विकसित भारत संकल्प यात्राÓ के अन्तर्गत रतलाम जिले में रतलाम ग्रामीण क्रमांक 2 परियोजना के तहत ग्राम नौगावांकलां एवं भारोडा में प्रचार रथ के माध्यम से जनजागृति एवं आमजनो को लाभान्वित करने के लिये यात्रा का शुभारंभ जनपद अध्यक्ष श्रीमती साधना जायसवाल के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती प्रेमलता माकल ने विकसित भारत संकल्प योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जनपद अध्यक्ष श्रीमती जायसवाल ने संबोधित करते हुए बताया कि भारत सरकार द्वारा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से आवास, खाद्य सुरक्षा, उचित पोषण, स्वास्थ्य सेवायें, स्वच्छ पेयजल सुविधा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाये प्रदान करने के लिये प्रमुख योजनाओं एवं मिशन के माध्यम से संतृप्ति के लिये सभी लक्षित और पात्र लाभार्थियों के लिये समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजना की पहुँच को सुगम बनाये जाने के उद्देश्य से विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन हो रहा है जो 26 जनवरी 2024 तक जारी रहेगा।
इस यात्रा का उद्देश्य लोगो को केन्द्र सरकार की योजनाओं के बारे में बताना है, तथा उनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित करना है। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देश की दशा एवं दिशा बदली है। जो हितग्राही शासन की योजनाओं से वंचित है वे आयोजित होने वाले शिविरों में आकर अपना पंजीयन करवाएं, योजनाओं का लाभ उठाएं। इस अवसर पर सर्वप्रथम कन्या पूजन के बाद दोनों स्थानों पर कलश यात्रा निकाली गई तथा रथ के माध्यम से विडियों के माध्यम से उपस्थित जनो को प्रधानमंत्री का सन्देश एवं योजना के बारे जानकारी दी गई । इस अवसर पर लाडली लक्ष्मी के प्रमाणपत्रों का वितरण भी लाभार्थियों को किया गया । तथा स्वास्थ्य एवं उज्जवला योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
इस अवसर पर बाबुलाल कर्णधार, दिनेश धाकड, सरपंच भारोडा लीलाराम चौहान, सरपंच जितेंद्र मेलका, उपसरपंच अन्तरसिंह, पंच भारतसिंह, नन्दकिशोर, ब्लाक समन्वयक आशीष सोनी, पंच देवीलाल धाकड, राधेश्याम धाकड, मोतीलाल के अलावा सुपवायजर रेखा व्यास एवं विष्णु चौहान, जनक शर्मा, कांता परमार, सहायिका दाखा, टमां कुंवर सहित बडी संख्या में ग्रामीणजन एवं हितग्राही उपस्थित रहे ।

You missed

error: Content is protected !!