• Thu. Oct 29th, 2026

आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त

BySurendra Jain

Dec 18, 2023

खबर पक्की, 18 दिसंबर, रतलाम। आगामी लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के लिए विभिन्न गतिविधियों के सुचारू रूप् से संचालन हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री भास्कर लाक्षाकार द्वारा निम्न अधिकारियों को दायित्वों के निर्वहन हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
जारी आदेशानुसार सीईओ जिला पंचायत अमन वैष्णव, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी नरेन्द्र चौहान तथा कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास रजनीश सिन्हा को मेन पावर मैनेजमेंट, स्वीप प्लान, मतदान दलों के ठहरने की व्यवस्था, रैम्प निर्माण एवं ग्रामीण, शहरी क्षेत्रों के मतदान केन्द्रों पर व्यवस्था तथा अवकाश स्वीकृति का दायित्व सौंपा गया है। अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी राधेश्याम मण्डलोई को ला एंड आर्डर, वल्नरेबल मेपिंग, सिक्युरिटी प्लान, माडल कोड आफ कंडक्ट का पालन, एसएसटी, एफएसटी, वीएसटी, वीवीटी, निर्वाचन संबंधित समस्त कार्य, वोटर टर्न आउट, मतगणना एवं सारणीकरण, एक्सपेनडिचर मानिटरिंग के साथ ही कम्प्युटराईजेशन कार्य सौंपा गया है।
प्राचार्य शा. कला एवं विज्ञान श्री वाय.के. मिश्रा ट्रेनिंग मैनेजमेंट, डिस्ट्रिक्ट मैनेजमेंट प्लान, श्रीमती प्रीति डेहरिया एक्सपेंडिचर मानिटरिंग, कार्यपालन यंत्री लोनिवि श्री अनुरागसिंह ईवीएम. व्ही.व्ही.पेट मैनेजमेंट, स्ट्रांग रुम, बेरिकेटिंग, फर्नीचर व्यवस्था, जिला पेंशन अधिकारी श्री एम.एल. लखनवी मतदान, मतगणना, जोनल आदि मानदेय, जिला कोषालय अधिकारी श्री रमेश मौर्य बैलेट पेपर, पोस्टल बैलेट, डमी बैलेट, ईटीबीपीएस मुद्रण, ईवीएम स्ट्रांग रुम व्यवस्था, मतपत्र संबंधी सम्पूर्ण व्यवस्था का दायित्व निर्वहन करेंगे।
सहायक आयुक्त आबकारी श्रीमती नीरजा श्रीवास्तव प्रेक्षकों से संबंधित कार्य, शराब बिक्री पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्रीमती रंजना सिंह मटेरियल मैनेजमेंट, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती राधा महंत तथा महिला सशक्तिकरण अधिकारी श्री रविन्द्र मिश्रा कम्युनिकेशन प्लान, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी नरेन्द्र चौहान कम्प्युटराइजेशन, साइबर सिक्युरिटी, आईटी, ईएमएस पोर्टल, मतदान, मतगणना कार्मिकों तथा ईवीएएम संबंधी रेण्डमाइजेशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश खाखा तथा जिला परिवहन अधिकारी श्री दीपक मांझी ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट, मोबाइल बेस्ट जीपीएस ट्रेकिंग के कार्य, सीईओ जिला पंचायत श्री अमन वैष्णव तथा परियोजना अधिकारी शहरी विकास अभिकरण श्री अरुण पाठक को शिकायतों का निराकरण, उपखण्ड स्तर पर प्राप्त शिकायतों पर टीप के साथ प्रतिवेदन प्रेषित करना, शिकायत नस्तियों का प्रचालन, वोटर हेल्प लाईन, एनजीरएस, पीजीआर कार्य सौंपे गए हैं।
जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी श्री बी.के. पाटीदार तथा परियोजना अधिकारी श्री सुजीत मालवीय को ईटीबीपीएस, डाक मतपत्र, सर्विस वोटर, मैनेजर ई-गर्वनेंस श्री नरेन्द्रसिंह सोलंकी को युआरएल., साफ्टवेयर मैनेजमेंट, सीसीटीवी, वेबकास्टिंग, संचार व्यवस्था, सहायक परियोजना अधिकारी श्री सोहनसिंह ठाकुर जिला स्तरीय काल सेन्टर (कंट्रोल रुम), जिला पंजीयक श्री मो. युसूफ प्रवेश पत्र, पहचान पत्र व्यवस्था, उपायुक्त सहकारिता श्री सुनील सिंह वीडियोग्राफी मैनेजमेंट, अधीक्षक भू अभिलेख श्री एस.सी. वर्मा विद्युत वर्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. अनिल चंदेलकर चिकित्सा व्यवस्था, जिला आपूर्ति अधिकारी श्री आनन्द गोले पेट्रोल, डीजल एवं भोजन व्यवस्था, कार्यपालन यंत्री लो.स्वा.यां. श्री गोविन्द भूरिया पेयजल, सफाई, प्रकाश व्यवस्था, संभागीय उपायुक्त सुश्री अलका डामोर मानक दर सूची तथा संबंधित विधानसभा क्षेत्र के अनुविभागीय दण्डाधिकारी प्रचार प्रसार हेतु जुलूस, सभा, वाहन, माइक आदि की अनुमति, निर्वाचन से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण कार्यों के दायित्व निर्वहन करेंगे।

You missed

error: Content is protected !!