• Thu. Oct 29th, 2026

शहर का यातायात व्यवस्थित करने के लिए मुहिम शुरू, सब्जी विक्रेता नियत स्थान पर ही व्यवसाय करेंगे, कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार ने शहर का निरीक्षण किया

BySurendra Jain

Dec 18, 2023

खबर पक्की, 18 दिसंबर, रतलाम। शहर के यातायात को सुव्यवस्थित करने के लिए कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार द्वारा अभियान प्रारंभ कर दिया गया है। शहर में कलेक्टर द्वारा सोमवार को भ्रमण कर विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक राहुल लोढ़ा, एसडीएम संजीव पांडेय तथा निगम आयुक्त सहित निगम अमला मौजूद था।
कलेक्टर ने बताया कि शहर में विभिन्न स्थानों पर बैठकर सब्जी विक्रय का व्यवसाय करने वालों को पूर्व में नियत छतरी पुल, त्रिवेणी तथा विनोबा नगर में स्थान दिए जाएंगे जहां बैठकर सब्जी विक्रेता अपना व्यवसाय कर सकेंगे। छतरी पुल स्थित फर्नीचर तथा अन्य विक्रेताओं द्वारा अपनी दुकानों को आगे बढ़ा लिए जाने के दृष्टिगत उनकी सामग्री रखने की सीमा भी नियत की जाएगी। इसके अलावा शहर में अन्य सभी स्थानों पर जहां दुकानदारों द्वारा अपनी दुकान से आगे बढ़कर अतिक्रमण कर लिए गए हैं उनकी सीमा रेखा निर्धारण की जाएगी। इसके लिए प्रारंभ में नगर निगम द्वारा उद्घोषणा की जाएगी, इसके बाद सख्ती की जाएगी। सब्जी विक्रेताओं को नियत स्थान देने के लिए कलेक्टर श्री भास्कर लाक्षाकार त्रिवेणी, विनोबा नगर तथा छतरी पुल पहुंचे, साथ मौजूद अधिकारियों का आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

You missed

error: Content is protected !!