• Thu. Oct 29th, 2026

पुलिस की कार्रवाई : 22 लाख धोखाधड़ी करने वाले आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई, एक गिरफ्तार, रेडियो एक्टिव प्रोडक्ट के बिजनस करने का मामला, फरियादी नन्दकिशोर राठौर की रिपोर्ट पर कार्रवाई

BySurendra Jain

Dec 18, 2023

खबर पक्की, 18 दिसंबर, रतलाम। रेडियो एक्टिव प्रोडक्ट का बिजनेस में मोटी कमाई करने का लालच देकर आरोपियों द्वारा फरियादी नंदकिशोर राठौर के साथ 22 लाख रुपए की ठगी की गई। पुलिस ने आरोपी शवि वर्मा, हरजोतसिंह, अजीतसिंह और जतिन्दरपालसिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उससे पूछताछ की जा रही है। शेष आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है।
शहर थाना जावरा द्वारा फरियादी नन्दकिशोर पिता शंकरलाल राठौर निवासी इन्द्रा कालोनी जावरा की रिपोर्ट पर 31 मई 2023 को अपराध क्रमांक 196/2023 धारा 420,406 भादवि का अपराध पंजीबद्द कर विवेचना में लिया गया। जावरा थाना प्रभारी हरीश जेजुरकर के नेतृत्व में आरोपी की तलाश के लिए टीम गठित की गई थी । टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी हरजोतसिंह पिता अजीत सिंह निवासी जीरकपुर (चंडीगढ) को चंडीगढ से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से पूछताछ के लिए 19 दिसंबर तक पीआर पर लिया गया है। प्रकरण में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।
सराहनीय भूमिका- आरोपी को गिरफ्तार करने में जावरा शहर थाना प्रभारी निरीक्षक हरीश जेजुरकर, रघुवीर जोशी, प्रधान आरक्षक संजय आंजना, आरक्षक अभय चौहान, रामप्रसाद, विपुल भावसार (सायबर सेल रतलाम) की सराहनीय भूमिका रही।

You missed

error: Content is protected !!