• Thu. Oct 29th, 2026

पेंशनरों को सम्मानित कर स्वयं सम्मानित हुआ -मिश्रा

BySurendra Jain

Dec 17, 2023

खबर पक्की, 17 दिसंबर, रतलाम। राष्ट्रीय पेंशनर डे के अवसर पर 90 वर्ष से अधिक आयु के वयोवृद्ध पेंशनरों को अगर सम्मान करने का अवसर प्राप्त हो तो जीवन में इससे बड़ी उपलब्धि और कोई हो नहीं सकती और यह मेरे लिए गौरव की बात है।
उपरोक्त विचार सेंट्रल गवर्नमेंट रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित जूनियर रेलवे इंस्टिट्यूट के विशाल पेंशनर सम्मेलन के उदघाटन अवसर पर उद्घाटन कामरेड शिवगोपाल मिश्रा महामंत्री ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन ने अपने उदबोधन में व्यक्त किया।आपने कहा किअब पेंशनरों के लिए भी एक फेडरेशन रजिस्टर्ड किया है जिसका नाम ऑल इंडिया रिटायर्ड पेंशनर्स वेलफेयर फेडरेशन ्रढ्ढक्रक्कङ्खस्न होगा जो जोनल से लेकर शाखा तक कार्य करेगा। आपने इस संगठन के पंपलेट का विमोचन किया।
आपने कहा कि सरकार पुरानी पेंशन लागू करने के लिए गंभीर नहीं है रेल संगठन और कर्मचारी संगठन इस आंदोलन में सहभागी बनेंगे और एक विशाल आंदोलन होगा और सरकार को चेतावनी देने का काम किया जाएगा। अपने पेंशनरों के हितों की सरकार से हुई चर्चा पर जानकारी दी।वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन के महामंत्री कामरेड जे आर भोसले ने संबोधित करते हुए कहा कि आज हमें जो पेंशन मिल रही है। सरकार की उसे पर भी नजर है अगर हम संगठित नहीं हुए तो हमारी पेंशन पर भी खतरा बन रहा है। इसलिए हमें पुरानी पेंशन लागू करने के लिए एकजुट होना होगा सरकार को झुकना होगा और नई पेंशन स्कीम को समाप्त करना होगा तभी हमारी विजय होगी और हम उसमें कामयाब होंगे।कार्यक्रम के दौरान पेंशनर एसोसिएशन की स्मारिका संकल्प द़तिय का विमोचन भी किया गया सम्मेलन का शुभारंभ कामरेड शिवगोपाल मिश्रा कामरेड जे आर भोसले ने दीप प्रचलित कर किया।इस अवसर पर 90 वर्ष से अधिक आयु के पेंशनर बलभद्रसिंह राव, जानकी लाल ओझा,गोरीशंकर शर्मा, बी पी तिवारी,जी जी पाटिल, दिव्ये, रामदयाल कल्याणी, अब्दुल खालिद, आदि का शाल, श्रीफल, मफलर एवं कैपसे सम्मानित किया गया। महिला खेलकूद की विजेताओं को भी एवं फुटबॉल विजेताओं को भी सम्मानित किया गया कार्यक्रम के प्रारंभ में संगठन के अध्यक्ष प्रकाश चंद्र व्यास ने वरिष्ठ सलाहकार गोविंद लाल शर्मा, हंसी शिवानी, एच एन जोशी, आई एल पुरोहित,देवीसिंह बिष्ट ,विजय प्रकाश दुबे, रामखेलावन कुमायूं, एस एस शर्मा मनोहरसिंह बारठ प्रेमलता जैन मनोहर पचौरी आदि की उपस्थिति में मिश्रा एवं भोंसले का शाल, श्रीफल एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मान किया।गिरीश शर्मा एवं मनीष द्वारा देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पुरुष, महिला पेंशनर साथी उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन संगठन के अध्यक्ष प्रकाश चंद्र व्यास ने किया तथा आभार प्रदर्शन महिला समिति की अध्यक्ष प्रेमलता जैन ने व्यक्त किया।

You missed

error: Content is protected !!