• Thu. Oct 29th, 2026

‘विकसित भारत संकल्प यात्राÓ के दो बत्ती चौपाटी व विरियाखेड़ी में आयोजित शिविर में हितग्राही हुए लाभान्वित

BySurendra Jain

Dec 17, 2023

खबर पक्की, 17 दिसंबर, रतलाम। ‘विकसित भारत संकल्प यात्राÓ के तहत भारत सरकार की विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं के माध्यम से पात्र व्यक्तियों को मूलभूत सुविधा प्रदान करने साथ ही प्रमुख योजनाओं का लाभ लक्षित लाभार्थियों तक समयबद्ध तरीके से पंहूचाने एवं सभी लक्षित और पात्र लाभार्थियों के लिये आवश्यक सेवाऐं सुलभ कराये जाने हेतु दो बत्ती चौपाटी व विरियाखेड़ी में शिविर आयोजित कर हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया।
विरियाखेड़ी में आयोजित शिविर में निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा ने अपने उदबोधन में कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य लोगो को केन्द्र सरकार की योजनाओं के बारे में बताया और उसका लाभ उठाने के लिए उन्हे प्रेरित करना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की दशा एवं दिशा बदली है। उन्होंने कहा कि हितग्राही शासन की योजनाओं से वंचित है वे आयोजित शिविरों में उपस्थित होकर अपना पंजीयन कराकर योजना का लाभ लेवें।
दो बत्ती चौपाटी व व विरियाखेड़ी में आयोजित शिविर में भाजपा जिला महामंत्री श्री प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा मोदी की गारंटी वाली गाड़ी इस यात्रा के माध्यम से लोगो को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जाकर उनका उत्थान किया जायेगा।
मनोहर पोरवाल ने दो बत्ती चौपाटी पर आयोजित शिविर में कहा कि भारतीय जनता पार्टी अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति को लाभान्वित कर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों का साकार कर रही है। हम सभी का दायित्व है कि जरूरतमंद व्यक्तियों को इस यात्रा के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलायें।
यात्रा के विधानसभा सह प्रभारी हेमन्त राहौरी ने उक्त आयोजित शिविरों में कहा कि जहां दूसरो से खत्म हो जाती है उम्मीदे वहां से हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र जी मोदी की शुरू होती है। उन्होने कहा कि ‘विकसित भारत संकल्प यात्राÓ के माध्यम से हम लोगो को लाभान्वित करवाकर अपना अमूल्य योगदान दें।
उक्त आयोजित शिविरों में सलमा बी को पीएम स्व निधि योजना के तहत डिजिटल ट्रांजेक्शन मशीन प्रदान की गई, निर्मला राय, शांति पाटीदार, शबनम खान, मंतसा को आयुष विभाग द्वारा औषधी प्रदान की कर उनका सम्मान किया गया साथ सफाई संरक्षक ईश्वर-रामप्रसाद, मनोज-सुन्दरलाल, मनीष, श्रवण-दिलीप का भी सम्मान किया गया।
आयोजित शिविरों में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, आकस्मिक राहत योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, पीएम स्वनिधी, आयुष्मान भारत योजना, राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन के कैम्प लगाये जाकर हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया।
इस अवसर पर नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया, सांसद प्रतिनिधि राजेन्द्र पाटीदार, भाजपा जिला कार्यालय मत्री मनोज शर्मा, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, आदित्य डागा, पार्षद बलराम भट्ट, श्रीमती अनिता वसावा, श्रीमती प्रीति कसेरा के अलावा जयेश जाजोटिया, करण वशिष्ठ, कर्णधीर बडग़ोत्या, धर्मेन्द्र देवड़ा, गौरव त्रिपाठी, हार्दिक मेहता, हेमराज वसावा सहित हितग्राही बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
‘विकसित भारत संकल्प यात्राÓ के तहत आज बाजना बस स्टैण्ड चौराहा व अलकापुर चौराहा पर आयोजित होंगे शिविर
‘विकसित भारत संकल्प यात्राÓ के तहत भारत सरकार की विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं के माध्यम से पात्र व्यक्तियों को मूलभूत सुविधा प्रदान करने साथ ही प्रमुख योजनाओं का लाभ लक्षित लाभार्थियों तक समयबद्ध तरीके से पंहूचाने एवं सभी लक्षित और पात्र लाभार्थियों के लिये आवश्यक सेवाऐं सुलभ कराये जाने हेतु नगर निगम द्वारा अब 16 से 21 दिसम्बर तक पृथक-पृथक दिनांको को 11 स्थानों पर षिविरों का आयोजन किया गया है।
नगर निगम द्वारा आयोजित किये गये शिविरों के तहत 18 दिसम्बर सोमवार को प्रात: पुराना बाजना बस स्टैण्ड चौराहा व सांयकाल अलकापुरी चौराहा (भारत माता प्रतिमा के पास), 19 दिसम्बर मंगलवार को प्रात: महलवाड़ा घंटाघर के सामने नई सड़क व सांयकाल त्रिपोलिया गेट, 20 दिसम्बर बुधवार को प्रात: रामेश्वर मंदिर के पास जावरा रोड व सांयकाल इन्द्रानगर सांई मंदिर के पास तथा 21 दिसम्बर गुरूवार को प्रात: उंकाला रोड संजीवनी क्लीनिक के पास शिविरों का आयोजन किया गया है।

You missed

error: Content is protected !!