• Thu. Oct 29th, 2026

पुलिस ने ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाले राजस्थान के तस्कर को किया गिरफ्तार, 40 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त

BySurendra Jain

Dec 17, 2023

खबर पक्की, 17 दिसंबर, रतलाम। रतलाम पुलिस को अवैध मादक पदार्थ तस्करो के विरूद्ध प्रभारी कार्यवाही में बडी सफलता मिली। पुलिस ने जांच के दौरान ब्राउन शुगर के साथ राजस्थान निवासी एक तस्कर को 40 ग्राम मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी कालुखेडा के द्वारा अपनी टीम के साथ मुखबीर सुचना पर राजस्थान तरफ से ब्राउन शुगर लेकर आते हुये आरोपी लियाकत खान पिता लाल खान पठान उम्र 25 साल निवासी ग्राम नौगावा थाना अरनोद जिला प्रतापगढ राजस्थान को मोटर सायकल पर आते समय पकड़ा तथा तलाशी लेते उसके पास 40 ग्राम ब्राउन शुगर ( स्मेक ) मिली जिसका पहचान व तौल की कार्यवाही उपरांत आरोपी लियाकत खान पठान से ब्राउन शुगर व पल्सर मोटर सायकल जप्त की गई।
प्रकरण मे आरोपी लियाकत खान से मादक पदार्थ देने वाले व्यक्ति व मादक पदार्थ की डिलेवरी प्राप्त करने वाले व्यक्ति के सम्बध मे पुछताछ जारी है।
गिरफ्तार आरोपी : लियाकत खान पिता लाल खान पठान उम्र 25 साल निवासी ग्राम नौगावा थाना अरनोद जिला प्रतापगढ राजस्थान।
फरार आरोपी : फरदीन पिता काबील खान पठान निवासी नौगावा अरनोद राजस्थान।
जप्त सामग्री : 1 ब्राउन शुगर 40 ग्राम किमती 80,000 रूपये करीबन, 2 एक काले रंग की बजाज कम्पनी की पल्सर मोटर सायकल किमती 70,000 रूपये।

You missed

error: Content is protected !!