• Thu. Oct 29th, 2026

पिपलौदा पुलिस को मिली बडी सफलता, 32 लाख रु, मूल्य का 16 क्विं.डोडाचूरा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

BySurendra Jain

Dec 17, 2023

खबर पक्की, 17 दिसंबर, रतलाम। जिले भर में अवैध मादक पदार्थो के खिलाफ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान में एक बडी सफलता पिपलौदा पुलिस ने हासिल की है। पिपलौदा पुलिस ने 32 लाख रु. मूल्य का 16 क्विंटल अवैध डोडाचूरा जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। दो आरोपी फरार है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, पिपलौदा थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान ने मुखबिर से मिली एक विश्वसनीय सूचना के आधार पर हसन पालिया निवासी आरोपी मुजफ्फर उर्फ जफर पिता मोहम्मद खां मेव के कब्जे से 16 क्विंटल अवैध डोडा चूरा जब्त किया है। आरोपी उक्त डोडाचूरा एक बोलेरो पिकअप वाहन में भर कर ले जा रहा था। पुलिस ने आरोपी मुजफ्फर के कब्जे से 16 क्विंटल डोडाचूरा के साथ वारदात में प्रयुक्त की जा रही बोलेरो पिकअप और तीस हजार रु. नगद भी जब्त किए है।
आरोपी मुजफ्फर से हुई पूछताछ के आधार पर पुलिस ने ग्राम रीछा पडुनी (थाना अरनोद राजस्थान)निवासी लालसिंह पिता रुपसिंह और एक वाहन चालक को भी इस प्रकरण में आरोपी बनाया है। ये दोनो आरोपी फरार है। पिपलौदा पुलिस ने तीनो आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण दर्ज किया है। फरार आरोपियो की तलाश जारी है।
इस उल्लेखनीय सफलता को हासिल करने में निरी. विक्रमसिंह चौहान, उनि कुलदीप देथलिया, लोकेन्द्रसिंह डावर, कचरुलाल दायमा, सउनि सीताराम तेनीवार, प्रधान आरक्षक घनश्याम नागर, दिनेश राठौर, चन्दरसिंह शक्तावत, सुरेन्द्रसिंह कछावा आऱक्षक अनिल पाटीदार, चेनराम पाटीदार, राकेश पाटीदार, सॉवरिया पाटीदार, आशीष शर्मा, दिनेश भार्गो, दिनेश गुर्जर , कमलेश बुनकर, विष्णुसिंह, हरिओम देवड़ा, शैलेन्द्रसिंह, पवनजाट, संजय डामोर, सेनिक मोहनसिंह, लोकेश, श्यामबाबु, हिम्मतसिंह, रायसिंह देवड़ा , कन्हैयालाल, रतनलाल की महत्वपुर्ण भूमिका रही।

You missed

error: Content is protected !!