• Fri. Oct 30th, 2026

ट्रंप की जीत से मेरी बेटी और कर्मचारी भयभीत- CEO इंद्रा नूयी

ByHarish Sharma

Nov 17, 2016

भारत में जन्मी पेप्सिको की मुख्य कार्यकारी अधिकारी इंद्रा नूयी का कहना है कि राष्ट्रपति चुनावों में हिलेरी क्लिंटन की हार और डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति चुने जाने से अमेरिका में उनकी बेटियों, समलैंगिकों, कर्मचारियों और गोरों को छोड़ बाकी लोगों को अपनी सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता है.

एक सम्मेलन में जब इंद्रा से पूछा गया कि ट्रंप की विजय के बारे में उन्हें पता चला तो उन्हें कैसा महसूस हुआ. इसके जवाब में उन्होंने कहा कि क्या आपके पास यहां (आंसू पोंछने के लिए) कागज की रुमाल का पैकेट है. गौरतलब है कि इंद्रा हिलेरी की कड़ी समर्थक हैं. इंद्रा देखने से ही निराश लग रही थी. उन्होंने कहा कि हिलेरी की हार ने उनकी बेटियां और पेप्सिको के कर्मचारियों में घोर निराशा है. कंपनी के कर्मचारियों, विशेषकर अश्वेत कर्मचारियों के मन में ट्रंप के राष्ट्रपति बनने से अमेरिका में अपनी सुरक्षा को लेकर बड़ा भय घर कर गया है.

उन्होंने कहा कि मुझे अपनी बेटियों और कर्मचारियों के कई प्रश्नों के जवाब देने पड़े थे. वे सभी रो रहे हैं. हमारे सारे कर्मचारी रो रहे हैं. वे प्रश्न पूछ रहे हैं कि क्या अश्वेत, महिलाएं और समलैंगिक समूह के लोग सुरक्षित हैं.

You missed

error: Content is protected !!