• Thu. Oct 29th, 2026

श्री योगींद्र सागर महाविद्यालय के शिक्षक सदस्यों ने मनाया नूतन वर्षाभिनंदन

BySurendra Jain

Dec 13, 2023

खबर पक्की, 13 दिसंबर, रतलाम। नववर्ष 2024 आने में अभी कुछ दिन बाकी हैं बावजूद इसके लोग नववर्ष 2024 को लेकर लोगो ने पिकनिक का आनन्द लेना शुरू कर दिया हैं। इस क्रम में श्री योगींद्र सागर महाविद्यालय, रतलाम के शिक्षकों ने द ग्रांड माचल रिसोर्ट, इंदौर पहुंच कर सामूहिक पिकनिक का आनन्द लिया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षकों ने कहा कि महाविद्यालय परिवार के साथ सामूहिक पिकनिक मनाने का एक अलग ही आनंद होता है। वो भी तब, जब आपको अपनी व्यस्तता या अपने साथी कर्मचारी की व्यस्तता के कारण एक-दूसरे के लिए समय न मिल पा रहा हो।
इस अवसर पर सभी शिक्षकों ने अलग-अलग प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों का भरपूर स्वाद लिया और रिसोर्ट की विभिन्न गतिविधियों में उल्लास के साथ भाग लिया।
पिकनिक के कार्यक्रम को सफल बनाने में डीन एकेडमिक गोविंद झंवर व प्रो. बलविंदर सिंह की अहम भूमिका रही। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आनंद त्रिवेदी ने बताया कि महाविद्यालय प्रति वर्ष इस तरह के सफल आयोजन करता रहता है जिससे सभी कर्मचारियों में एक नई ऊर्जा, उमंग और उत्साह की अनुभूति प्राप्त हो सके।
इस आनंदमयी पिकनिक के सफल आयोजन पर महाविद्यालय के चेयरमैन भारत शर्मा, वाइस चेयरमैन उमेश शर्मा और वरदान शर्मा ने सभी को बधाई प्रेषित की।

You missed

error: Content is protected !!