• Thu. Oct 29th, 2026

दुनिया के सबसे बड़े अंकगणित प्रतियोगिता में रतलाम के बच्चो ने 3 वल्र्ड चैंपियन तथा 1 वल्र्ड ग्र्रेड चैंपियन ट्रॉफी जीत कर बनाया और अटूट रिकॉर्ड

BySurendra Jain

Dec 13, 2023

खबर पक्की, 13 नवंबर, रतलाम। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी अग्रणी एबेकस एंड मेंटल अरिथमेटिक प्रोग्राम संस्था यूसीमास मलेसिया द्वारा 23 वीं इंटरनेशनल एबेकस एंड मेंटल अरिथमेटिक प्रतियोगिता 3 व 4 दिसंबर को मलेसिया के राजधानी कुआलालम्पुर में आयोजित किया गया। जहां दुनिया भर के 80 देशो के बच्चों ने भाग लिया। इस 2 दिवसीय आयोजन में पहले दिन 3 दिसंबर को प्रतियोगिता और दूसरे व अंतिम दिन 4 दिसंबर को पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम रखा गया था।
यूसीमास विनर वल्र्ड एबेकस रतलाम, म.प्र. के संचालक श्रीराज बसू ने बताया कि प्रतियोगिता में भारत के 25 राज्यों से 400 से भी अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। जिसमें रतलाम शहर के सौहार्द वोहरा, लक्ष्य वोहरा, देव शिवानी तथा श्रेष्ठा साकरिया ने मेन्टल अरिथमेटिक व गणित के सवालो को चुटकी में हल करने का अद्भुत कौषल विश्व स्तर पर दिखाया।
प्रतियोगिता 2 चरणों में संपन्न हुई। जिसमें प्रत्येक चरण में 1500 विद्यार्थियों ने एक साथ प्रष्न पत्र हल किये। प्रश्न पत्र में 200 प्रश्न पूछे गए, जिसमें जोड़ घटाव, गुणा भाग के प्रश्नो का समायोजन रखा गया था। दूसरे दिन पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में 150 भारत के बच्चो ने विजेता ट्रॉफी जीत पाए।
भारत को अलग अलग केटेगरी से 7 वल्र्ड चैंपियन ट्रॉफी मिला जिसमें से 3 वल्र्ड चैंपियन अकेले केवल रतलाम को मिला तथा भारत को 3 वल्र्ड ग्रैंड चैंपियन मिला जिसमें से 1 वल्र्ड चैंपियन अकेले केवल रतलाम को मिला।
संस्था के संचालक राज बसू ने बताया की बच्चो के माता पिता का भरोसा तथा बच्चो के निरंतर प्रैक्टिस से ही यह सर्वश्रेष्ठ परिणाम पाना संभव हो सका। राज बसू ने विद्यार्थियों की इस अभूतपूर्व सफलता पर बहुत प्रसन्नता व्यक्त की।

You missed

error: Content is protected !!