• Thu. Oct 29th, 2026

सिंधिया को दिल्ली किया गया तलब हो सकते हैं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री

BySurendra Jain

Dec 5, 2023
खबर पक्की: भोपाल 5 दिसंबर, हिंदी पट्टी के तीन राज्यों को फतह करने के बाद छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश और राजस्थान में मुख्यमंत्री की कुर्सी किसे मिलेगी इस पर सब की निगाहें है। चुंकी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने तख्ता पलट के वक्त शिवराज चौहान को मुख्यमंत्री बनाने की वकालत की थी उसको ध्यान में रखते हुए और अमित शाह और मोदी की चौंकाने वाले फैसलों की रणनीति को देखते हुए  सिंधिया  को मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है और इसमें शिवराज की भी सहमति हो सकती है। बताया जाता है कि सिंधिया को दिल्ली तलब किया गया है। इससे एक तरफ एनडीए गठबंधन के दलों को यह संदेश दिया जा सकता है कि उनके साथ शामिल होने वालों को बराबर तवज्जो और इज्जत दी जाती है वही कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के घटक दलों में शामिल जनाआधार वाले असंतोषी नेताओं को यह संदेश भी दिया जा सकता है कि एनडीए के साथ जाने में उनका फायदा है। क्योंकि मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ और राजस्थान में पूरा चुनाव मोदी के चेहरे पर लड़ा गया इसलिए तीनों ही राज्यों में मुख्यमंत्री के नाम चौंकाने वाले हो सकते हैं। देखना दिलचस्प होगा कि यह नाम क्या आते हैं।

You missed

error: Content is protected !!