• Thu. Oct 29th, 2026

ऑब्स्टेट्रिक्स एंड गायनोकोलॉजिकल सोसायटी ने जन जागरूकता कार्यशाला कर सर्वाइकल कैंसर जांच शिविर का किया आयोजन, 200 महिलाओ की सर्वाइकल कैंसर के लिए पेप्स स्मीयर की जांच की, 300 से अधिक महिलाओ ने जन जागरूकता कार्यशाला में अपनी भागीदारी दिखाई, शासकीय मेडिकल कॉलेज में हुआ शिविर का आयोजन

BySurendra Jain

Dec 13, 2023

खबर पक्की, 13 दिसंबर, रतलाम। ऑब्स्टेट्रिक्स एंड गायनोकोलॉजिकल सोसायटी ने शासकीय मेडिकल कॉलेज रतलाम में एक जन जागरूकता शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में महिलाओ के लिए एक कार्यशाला आयोजित की गयी। इस अवसर पर कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में एडिशनल एसपी की पत्नी श्रीमती खाका एवं पदमश्री डॉ.लीला जोशी की उपस्थिति रहे। कार्यक्रम की शुरुवात जन जागरूकता कार्यशाला द्वारा की गई। जिसमे सबसे पहले डॉ.स्मिता शर्मा ने स्तन कैंसर की जानकारी देते हुए महिलाओ को जागरूक किया। तत्पश्चात सर्वाइकल कैंसर और पेप्स स्मीयर पर डॉ.रेखा गुप्ता ने कई बिन्दुओ पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अंतिम कड़ी में सर्वाइकल कैंसर और एचपीवी टीकाकरण पर रतलाम इकाई के ऑब्स्टेट्रिक्स एंड गायनोकोलॉजिकल सोसायटी अध्यक्ष डॉ.सुनीता वाधवानी ने कार्यशाला को सम्भोधित किया। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. पूर्णिमा सूबेदार और डॉ. आशा सराफ ने भी महिलाओ एवं मरीजो से बात कर उनकी समस्याओ का समाधान किया। उसके बाद 200 मरीजो का सर्वाइकल कैंसर के लिए पेप्स स्मीयर की जांच की गई। यदि इन मरीजो में से कोई भी पॉजिटिव रिपोर्ट आती है तो सोसाइटी के द्वारा कोर्पोस्कोपी शिविर का भी आयोजन किया जायेंगा, ताकि मरीजो को आगे के ट्रीटमेंट की सलाह मिल सके। इसके बाद आभार रतलाम ऑब्स्टेट्रिक्स एंड गायनोकोलॉजिकल सोसायटी सचिव डॉ.अदिति राठौर ने किया। इस शिविर एवं कार्यशाला में डॉ. डॉली मेहरा, डॉ. मनीषा माहेश्वरी, डॉ. नेहा सराफ, डॉ. शिखा खंडेलवाल, डॉ. सरिता खंडेलवाल, डॉ. सोनू बाथम, डॉ. प्रतिभा दीक्षित, डॉ. पारुल त्रिचाल, डॉ. शालिनी गुप्ता, डॉ. दीपांशा, डॉ. रूपाली और शासकीय मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट डॉक्टरों की टीम ने अपना विशेष सहयोग प्रदान किया।

You missed

error: Content is protected !!