• Thu. Oct 29th, 2026

भाजपा विधायक चेतन्य काश्यप ने प्रचंड जीत के बाद विजय जुलूस में मतदाताओं को किया धन्यवाद ज्ञापित, शहर में दीपावली एवं होली एक साथ मनी, विभिन्न स्थानों पर मंचों से हुआ भव्य स्वागत

BySurendra Jain

Dec 3, 2023

खबर पक्की, 3 दिसंबर, रतलाम। विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी विधायक चेतन्य काश्यप की ऐतिहासिक जीत के बाद मतगणना स्थल के बाहर कॉलेज रोड से भव्य जुलूस निकाला गया। इसमें नवनिर्वाचित विधायक श्री काश्यप ने मतदाताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया। जीत के साथ ही कार्यकर्ताओं में उत्साह और उल्लास छा गया। शहर में जोरदार आतिशबाजी और रंग गुलाल के साथ पुष्प वर्षा ने एक साथ दीपावली और होली मना दी। जुलूस का विभिन्न स्थानों पर मंचों से भव्य स्वागत कर श्री काश्यप को शहरवासियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
विजय एवं धन्यवाद जुलूस कॉलेज रोड से शुरू होकर नाहरपुरा, डालू मोदी बाजार, गणेश देवरी, चौमुखीपुल, चांदनीचौक, तोपखाना, नीम चौक होते हुए धानमंडी से शहर सराय होकर लोकेंद्र टॉकीज पहुंचा। यहां से न्यू रोड़, दो बत्ती चौराहा, स्टेशन रोड होते हुए वीसाजी मेंशन पर जुलूस का समापन हुआ। जुलूस के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी करते हुए रंग गुलाल उड़ा कर खुशी का इजहार किया।
जुलूस के दौरान श्री काश्यप खुली जीप में सवार होकर मतदाताओं का अभिवादन करते रहे। उनके साथ भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा, जिला चुनाव संयोजक बजरंग पुरोहित, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, महापौर प्रहलाद पटेल, जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, प्रदेश कार्य समिति सदस्य निमिष व्यास, जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी, विस्तारक प्रमोद कोठारी, प्रहलाद राठौड़ आदि जीप पर सवार रहे। जुलूस में पीछे भाजपा महिला मोर्चा अलग वाहन पर सवार होकर विजय के प्रतीक के साथ खुशियां बिखेरता निकला। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने जिलाध्यक्ष विप्लव जैन के नेतृत्व में न्यू रोड़ पर जुलूस का भव्य स्वागत किया। जुलूस में भाजपा के जिला व मण्डल, मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्तागण एवं आमजन शामिल हुए।
प्रचंड जीत के बाद कहा – जिस भरोसे के साथ जिताया है, उस भरोसे को पूर्ण करके नया रतलाम बनाएंगे
विधानसभा चुनाव में प्रचण्ड जीत के बाद नवनिर्वाचित विधायक चेतन्य काश्यप ने इस जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं को दिया। उन्होंने कहा कि यह जीत भारतीय जनता पार्टी, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की जीत है।
श्री काश्यप ने कहा कि हमने ”नया भारत और नया रतलामÓÓ नारा दिया था, अब हम आगे इसे सार्थक करेंगे। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में हमने जीत का परचम लहराया है। रतलामवासियों ने मुझे जो समर्थन दिया है, उससे मेरा दायित्व और अधिक बढ़ गया है। मैं विश्वास दिलाता हूं कि जिस भरोसे के साथ में जिताया है, उस भरोसे को पूर्ण करके रतलाम को नया ही नहीं, अपितु देश में पूरे मालवा का सबसे बड़ा औद्योगिक नगर बनाएंगे।

You missed

error: Content is protected !!