• Thu. Oct 29th, 2026

पांच वर्ष से फरार मुथुट फाईनेन्स लिमिटेड कम्पनी का फ्राड आरोपी को किया गिरफ्तार, 2018 से फरार थे आरोपी, पुलिस अधीक्षक द्वारा घोषित किया गया था 10 हजार का ईनाम

BySurendra Jain

Nov 22, 2023

खबर पक्की, 22 नवंबर, रतलाम। मुथुट फाईनेंस लिमिटेड कंपनी में पदस्थ होकर ग्राहकों के लोन के रुपये जमा नहीं करने तथा फर्जी खाते ग्राहकों के नाम खोलकर लोन के रुपये निकालना व उनके साथ धोखाधड़ी करने वाले इनामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
वर्ष 2018 में आरोपी राहुल श्रीवास्तव पिता सतीश श्रीवास्तव व मोहम्मद सरफराज पिता मोहम्मद शरीफ निवासी 238 ई ब्लाड बिडला ग्राम नागदा जिला उज्जैन के विरुद्ध आवेदक तुषार परदीश पिता रमेश परदेशी निवासी मुथुट फाईनेन्स लिमिटेड कम्पनी कसारा बाजार रतलाम ने एक शिकायती आवेदन दिया था कि आरोपी मुथुट फाईनेन्स लिमिटेड कसारा बाजार रतलाम में पदस्थ होकर ग्राहको के लोन के रुपये जमा नहीं करने तथा फर्जी खाते ग्राहको के नाम से खोलकर लोन के रुपये निकालना एवं ग्राहको के बिना जानकारी के लोन राशि बढ़ाना, दस्तावेजो की कुटरचना आदि धोखाधडी कर गबन किया है। जो आवेदन जांच पर से अनावेदकगणो को विरुद्ध थाने पर अपराध क्रमांक 481/2018 धारा 120बी, 420, 406, 409, 467, 468, 471, 34 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। विवेचना के दौरान आरोपीगणो की काफी तलाश की गयी।
विवेचना के दौरान आरोपी मोहम्मद सरफराज पिता मोहम्मद शरीफ निवासी 238 ई ब्लाड बिडला ग्राम नागदा जिला उज्जैन को पूर्व में गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय समक्ष पेश किया गया था। प्रकरण का अन्य आरोपी राहुल श्रीवास्तव पिता सतीश श्रीवास्तव फरार चल रहा था जो अपनी गिरफ्तारी से बच रहा था तथा इधर उधर भाग रहा था जिसकी गिरफ्तारी नही हो पा रही थी जिसकी गिरफ्तारी हेतु प्रयास किय़े जा रहे थे।
पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा एवं नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव बारंगे के मार्गदर्शन में फरार आरोपी की पतराशि एवं शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थाना माणकचौक एवं सायबर सेल की संयुक्त टीम का गठन थाना प्रभारी माणकचौक श्रीमती प्रीति कटारे के नेतृत्व में किया गया। फरार 2018 से फरार चल रहे आरोपी राहुल श्रीवास्तव की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढा द्वारा 10 हजार रुपए के ईनाम की घोषणा की गई थी। टीम द्वारा मुखबिर सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर 2018 से फरार चल रहे आरोपी राहुल श्री वास्तव को गिरफ्तार किया गया।
इनका रही सरहानीय भूमिका
निरीक्षक प्रिति कटारे, उनि. प्रविण वास्कले, कार्य. प्रआर. 373 नारायणसिह जादोन, कार्य.प्र.आर. 416 दिलीप सिह रावत थाना माणकचौक रतलाम एवं सायबर शाखा के प्रभारी उनि.अमित शर्मा, प्रआर 553 हिम्मतसिह गौड, आर. मयंक व्यास, प्रआर मनमोहन शर्मा का सराहनीय योगदान रहा।

You missed

error: Content is protected !!