खबर पक्की, 22 नवंबर, रतलाम। नर्सिंग कॉलेज के नाम पर फर्जीवाड़ा करने व छात्राओं के साथ धोखाधड़ी करने वाला फरार इनामी आरोपी को पुलिस ने मंदसौर से पकडऩे में सफलता प्राप्त हुई है।
वर्ष 2015 में मोहन नगर रतलाम में डॉक्टर एम.बी. शर्मा नर्सिंग कॉलेज काटजू नगर रतलाम में जनरल नर्सिंग स्टूडेन्ट (जीएएम) की प्रथम एवं तृतीय वर्ष की परिक्षाएं सम्पादित हो रही थी। जिसमें विभिन्न कालेजो के छात्र छात्राये परीक्षा में सम्मिलित हुये। इस परीक्षा में प्लेटिनम इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग डायमंड एकेडमी मोहन नगर रतलाम के छात्र एवं छात्राएं भी सम्मिलित हुये थे। जिनके प्रवेश पत्र में स्पष्ट रूप से प्लेटिनम इंस्टीयूट ऑफ नर्सिंग डायमंड एकेडमी मोहन नगर रतलाम उल्लेख पाया गया।
उक्त छात्र एवं छात्राएं नियमित रूप से संस्था में अध्यनरत होना बताया गया। इस संस्था के नियमित संचालन के संबंध में संदेह होने पर जांच करने पर यह तथ्य सामने आया की प्लेटिनम इंस्टीयूट ऑफ नर्सिंग डायमंड एकेडमी मोहन नगर रतलाम नाम की कोई संस्था संचालित नही होना पाई गई। इस प्रकार संचालक नवीन सैनी द्वारा प्लेटिनम इंस्टीयूट नर्सिंग डायमंड एकेडमी मोहन नगर रतलाम जो डायमण्ड एकेडमी मोहन नगर रतलाम में संचालित होना बताई गई है। वास्तव में अस्तित्व में नहीं है। इनके द्वारा विद्यार्थियों को प्रवेश नियमित आधार पर दिया गया है। किन्तु जांच में भौतिक रूप से संस्था नहीं होने के कारण विद्यार्थियों का नियमित होना नहीं पाया गया है। दुसरी और प्रत्येक विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र पर प्राचार्य के हस्ताक्षर एक समान नहीं है इस प्रकार संचालक नवीन सैनी द्वारा छात्रो से अवैध रूप से लाभ अर्जित कर शासन व छात्रों के साथ धोखाधडी की गई। आरोपी नवीन सैनी के विरूद्ध थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम अपराध क्रमांक 543/2015 धारा 420 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया व विवेचना में धारा 467,468 भादवि का ईजाफा किया गया है।
पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढा (भा.पु.से), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा (रा.पु.से), नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव कुमार वारंगे (रा.पु.से) के मार्गदर्शन में व थाना प्रभारी औ.क्षेत्र रतलाम निरी. राजेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में फरार आरोपी नवीन सैनी की पतारसी हेतु सायबर सेल रतलाम व थाने की संयुक्त टीम गठित की गई। 2015 से फरार चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढा द्वारा 10 हजार की ईनामी की घोषणा की। आरोपी नवीन सैनी की तलाश हेतु टीम द्वारा मुखबिर सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी नवीन पिता भंवरलाल रातलिया सैनी जाति माली उम्र 40 साल निवासी 3 मेघदूत बालाजी मंदिर के पास मेघदूत नगर मंदसौर को 21 नवंबर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से प्रारंभिक पूछताछ करने पर पता चला है की आरोपी नवीन रातलिया द्वारा बताया गया की उसके द्वारा वर्तमान में मंदसौर, नीमच, उज्जैन, एवं उदयपुर में भी नर्सिंग कॉलेज संचालित किए जा रहे है। जिनकी मान्यता के बारे में संबंधित विभाग से जानकारी प्राप्त की जा रही है।
इनका सराहनीय भूमिका
निरी. राजेन्द्र वर्मा थाना प्रभारी थाना औ क्षेत्र रतलाम, उप.निरी. पंकज राजपूत, सहा. उप.निरी. रायसिंह रावत, प्रआर 212 तपेश गौसाई सायबर सेल से प्रआर 553 हिम्मत सिंह की सराहनीय भूमिका रही है।

