• Thu. Oct 29th, 2026

किसानों की खुशहाली ही मेरी पहली प्राथमिकता : मथुरालाल डामर, ग्राम लुनेरा में मतदाताओं को किया संबोधित

BySurendra Jain

Nov 8, 2023

खबर पक्की, 8 अक्टूबर, रतलाम। ग्रामीण विधानसभा किसानो की है और मेरा एक ही लक्ष्य है किसानो को बिजली, पानी और सड़क की सुविधा मिले। किसानो की खुशहाली ही मेरी पहली प्राथमिकता है। 20 साल पहले किसानो बिजली पर्याप्त नहीं मिलती थी। गेहूं, प्याज़ और अन्य फसलों का उत्पादन नहीं होता था। शिवराज सरकार में किसानो को पर्याप्त बिजली और पानी मिल रहा है वहीं फसलों का उत्पादन भी कई गुना बढ़ गया है।
यह बात रतलाम ग्रामीण विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी मथुरालाल डामर मे जन संपर्क के दौरान लुनेरा मे मतदाताओं को सम्बोधित करते हुए कही। बुधवार को कमेड़ से जन संपर्क यात्रा प्रारम्भ कर श्री डामर ने धनेसर, बंबोरी, लुनेरा, झर, चितावद, रोजडका, सेवरिया, शिवपुर, रामपुरिया, नौगांवा जागीर, जलोद, सूतरेटी, चौरानी, कचलाना, एवरिया गांव मे मतदाताओं से आशीर्वाद लिया। जगह जगह मथुरालाल डामर का पुष्पमाला पहना कर स्वागत किया गया । सेवरिया मे ग्रामीणजनों द्वारा मथुरालाल डामर को भगवान राम दरबार व अन्य प्रतिमाए भेट की गई। झर मे महिलाओ ने सड़क नही होने की समस्या रखी, जिस पर मथुरालाल डामर ने महिलाओ को विश्वास दिलाया कि भाजपा की सरकार आप बनाइये और में आपके क्षेत्र की समस्या को दूर मे करूंगा।
जन सम्पर्क के दौरान जिला अध्यक्ष राजेंद्रसिंह लुनेरा ने ग्रामीणजनो को बताया की भाजपा सरकार ने क्षेत्र मे विकास किया है। आगे भी विकास होता रहे, इसके लिए भारतीय जनता पार्टी को अपना अमूल्य वोट दे कर जिताना है।
गुरूवार को नामली मण्डल के खेड़ी से मथुरालाल डामर अपना जन सम्पर्क शुरू करेंगे। जन संपर्क यात्रा दिवेल, खोखरा, नौगांवाकला, बाड़ोदा, भारोडा, नामली होते हुए सेमलिया पहुंचेगी।
रतलाम ग्रामीण नव मतदाताओं का सम्मेलन आयोजित
विधानसभा सभा चुनाव को लेकर बुधवार को भाजपा द्वारा नव मतदाताओं का सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मलेन मे गुजरात के जिला प्रवास प्रभारी विधायक केयूर भाई रोकडिय़ा ने युवा मतदाताओं में मतदान के प्रति जोश भरा। उन्होंने चुनाव मे अधिक से अधिक संख्या मे मतदान कराने का आव्हान किया।
श्री रोकडिय़ा ने मतदाताओं से संवाद करते हुए भारतीय जनता पार्टी की केंद्र व राज्य सरकार द्वारा किये गए विकास कार्यों की जानकारी दी। जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा, युवा मोर्चा अध्यक्ष विप्लव जैन ने भी नव मतदाताओं को सम्बोधित किया।किसानों की खुशहाली ही मेरी पहली प्राथमिकता : मथुरालाल डामर, ग्राम लुनेरा में मतदाताओं को किया संबोधित

You missed

error: Content is protected !!