• Thu. Oct 29th, 2026

कांग्रेस से नाराज चल रहे कार्यकर्ताओं ने रतलाम ग्रामीण प्रत्याशी डिंडोर को दिया समर्थन, जिला प्रभारी कुलदीप इंदौर व लोकसभा प्रभारी प्रभा बेन के समक्ष एकजुटता का लिया संकल्प

BySurendra Jain

Nov 8, 2023

खबर पक्की, 8 अक्टूबर, रतलाम। विधानसभा चुनाव 2023 में रतलाम ग्रामीण कांग्रेस से दावेदारी करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ता जो कि पार्टी से नाराज चल रहे थे। उन सभी ने बुधवार को विधानसभा प्रभारी कुलदीप इंदौरा एवं लोकसभा प्रभारी प्रभा बेन की उपस्थिति में रतलाम ग्रामीण कांग्रेस प्रत्याशी लक्ष्मणसिंह डिंडोर को समर्थन दिया। सभी कार्यकर्ताओं का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। सभी ने एकमत होकर प्रत्याशी श्री डिंडोर को जिताने का संकल्प लिया। साथ कई ग्रामीण क्षेत्रों के भाजपा कार्यकर्ता जनसंपर्क के दौरान कांग्रेस में शामिल भी हो रहे हैं।
समर्थन देने वालों में यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव किशन सिंघाड़, थावर भूरिया, प्रेमसिंह गामड़, राजीव देवदा, रानी देवदा, अनिल कटारा आदि ने शामिल रहे। प्रत्याशी श्री डिंडोर ने सभी का अभिवादन कर एकजुट रहते हुए प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनाने की बात कही। पार्टी से नाराज चल रहे सभी कार्यकर्ता मोरवानी में जनसंपर्क के दौरान शामिल हुए। यहां पर प्रभारी श्री इंदौरा व प्रभा बेन एवं प्रत्याशी श्री डिंडोर ने स्वागत कर रतलाम ग्रामीण विधानसभा सहित प्रदेश में कांग्रेस की जीत का संकल्प लिया। गांव हरथली में जनसंपर्क के दौरान श्री डिंडोर एवं कांग्रेस पदाधिकारियों के समक्ष गांव के बीजेपी कार्यकर्ता घनश्याम पाटीदार, खोखरा में ब्लॉक अध्यक्ष अभिषेक शर्मा व पदाधिकारियों के समक्ष गांव के उपसरपंच समृतलाल जमादार बीजेपी छोडकऱ कांग्रेस में शामिल होने पर स्वागत किया। श्री डिंडोर ने गांव घोड़ाखेड़ा हरथली, सागोद, सांवलियारूंडी, चिल्लर, राजपूरा, धोलावाड़, धभाईपाड़ा, बोरदा, बागेडिया, लालगुवाड़ी, मोरवानी, दंतोड़ाबड़ा, कनेरी में जनसंपर्क कर आशीर्वाद लिया। ग्रामीणों को विश्वास दिलाया कि मैं नेता नहीं आपका बेटा, भाई बनकर आपके बीच आया हूं। आपका आशीर्वाद हमेशा बना रहे। जनसंपर्क के दौरान जिलाध्यक्ष कैलाश पटेल, राजेश दवे, पूर्व जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष संजय चौधरी, पूर्व मंडी अध्यक्ष दिनेश शर्मा आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

You missed

error: Content is protected !!