खबर पक्की, 8 अक्टूबर, रतलाम। भाजपा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप का जनसंपर्क बुधवार शाम वार्ड क्रमांक 1 एवं 2 में हुआ। इस दौरान पार्षद भगतसिंह भदौरिया सहित बड़ी संख्या में उपस्थित क्षेत्रवासियों द्वारा श्री काश्यप का आत्मीय अभिनंदन किया गया। जनसंपर्क के दौरान गली-मोहल्ले से लेकर प्रमुख चौराहों पर जमा रहवासियों द्वारा कहीं पुष्प वर्षा के माध्यम से तो कहीं फूलों की बड़ी माला पहनाकर अपने नेता का स्वागत किया।
वार्ड 1 एवं 2 में जनसंपर्क की शुरुआत लक्ष्मणपुरा मेडिकल से हुई। यहां से मोहन टेलर, टॉवर के पास से, जागृति आटा चक्की से बांयी ओर गांधी नगर मेन रोड, राधा कृष्ण मंदिर चौराहा से बायीं ओर अंबेडकर भवन का चक्कर लगाकर दांयी ओर सीधे टॉवर के सामने बाईं ओर गली से होते हुए सीधे गांधी नगर मेन रोड, सेंट स्टीफन्स स्कूल के पास से शासकीय स्कूल होते गुजरात मांगलिक हाल पर समापन हुआ।
भाजपा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप ने की भाई साहब डॉ. इलियास भाई नजमी से भेंट
भाजपा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप बुधवार सुबह सैफी मोहल्ला जमात में पहुंचे। यहां श्री काश्यप ने धर्मगुरू डॉ. सैयदना साहब के परिवार से आए भाई साहब डॉ. इलियास भाई नजमी से आत्मीय मुलाकात कर उनका स्वागत किया। श्री नजमी ने भी श्री काश्यप का स्वागत कर अभिनंदन किया। इस अवसर पर जमात के सभी सदस्य भी उपस्थित रहे।
इसके पश्चात श्री काश्यप ने वार्ड क्रमांक 44 डॉ. सैयदना साहब वार्ड में जनसंपर्क किया। जहां क्षेत्रवासियों द्वारा अपार प्रेम व स्नेह बरसाया गया। इस दौरान वार्ड संयोजक एवं मंडल उपाध्यक्ष ताहेर नजमी, जक्कू भाई पेटीवाला, अजीज कागदी, अली अजगर कलकत्ता वाला, हुसैन समोसा वाला, हैदर हामीद, मुर्तजा करारा, मोहम्मद पचपार, काबा भाई, शब्बीर छाबड़ा, युसूफ मर्चेंट, शेख जोहर हुसैन सेफी आदि।

