• Thu. Oct 29th, 2026

हर्ष विजय गेहलोत की रैली व सभाओं को मिल रहा भारी जन समर्थन

BySurendra Jain

Nov 8, 2023

खबर पक्की, 8 नवंबर, सैलाना। सैलाना विधानसभा क्षेत्र में चुनावी माहौल अपने चरम सीमा पर चल रहा है। सभी उम्मीदवार अपने-अपने प्रचार में जुटे हुए हैं, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी एवं क्षेत्र के विधायक हर्ष विजय गेहलोत का अपना जनसंपर्क सतत जारी है, क्षेत्र के आमजन गेहलोत को अपना पूर्ण समर्थन भी दे रहे है।विद्यायक हर्ष गेहलोत गुड्डु के कोरोना काल मे सेवाओ के कार्यों का भी जिक्र कर रहे है। गतदिवस रावटी सभा के बाद आज मंगलवार को शिवगढ़,में जनसम्पर्क रैली निकली।सभा हुई। इस विशाल जन समुदाय को सम्भोधित कर कहा प्रदेश में कमलनाथ कांग्रेस सरकार बन रही है। यह चुनाव आपका हे। भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहां है, कि यह सरकार गरीब आदिवासियों का शोषण कर रही है, हमारे आदिवासी भाइयों के कृषि का बीज इतना महंगा हो गया है, कि उनको खरीदने में भी विचार करना पड़ रहा है। वही लागत मूल्य भी नहीं मिलता है हमारे कपास की फसल का उचित दाम पिछले 10 वर्षों से नहीं मिल रहा है,कमलनाथ सरकार आतेही गेहू की फसल का समर्थन मूल्य 21 सो रु से 26सो रु कुंटल हो जायगी। हमारे छेत्र के आदिवासी बच्चे अच्छी पढ़ाई कर रहे हैं, उसके बावजूद भी नौकरियां नहीं दी जा रही। कांग्रेस सरकार बनते ही हमारे डेढ़ लाख नौकरियो की भर्ती करेगी। 100 यूनिट तक बिजली मुफ्त दी जाएगी,2 सौ यूनिट बिजली का खर्च आधा हो जायेगा, सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली मिलेगी। आपको विचार करना होगा, यह चुनाव आपके भविष्य का है। पिछला रिकॉर्ड भी आपको तोड़ना है। हमारी कांग्रेस सरकार बनते ही, महिलाओ के सम्मान के लिए, (मतदाता), नारी सम्मान योजना के तहत हर महीने ₹1500 दिए जाएंगे। पढ़ने वाले हमारे स्कूली बच्चों को कक्षा पहली से 12वीं तक के बच्चों को 500 से 1500 रुपए हर महीने मिलेंगे। गहलोत ने कहा है कि हमें अपने बच्चों को पढ़ना होगा यह आधुनिक युग है इसी तरह कांग्रेस पार्टी के 11 वचनों को मतदाताओं को बताया व कहा कि कांग्रेस सरकार आते ही सभी वचनों को लागू करेंगे शिवगढ़ के बाद सरवन में भी जनसंपर्क व सभा हुई

You missed

error: Content is protected !!