• Thu. Oct 29th, 2026

ई तो आपणा सीईओ डिंडोर साहब है, विधायक बणते ही अबे गांव में होवेगा विकास, डेम, मांगलिक एवं पंचायत भवन बनाने की घोषणा, रतलाम ग्रामीण कांग्रेस प्रत्याशी लक्ष्मणसिंह डिंडोर का जनसंपर्क

BySurendra Jain

Nov 8, 2023

खबर पक्की, 8 नवंबर, रतलाम। रतलाम ग्रामीण विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी लक्ष्मणसिंह डिंडोर को जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों का अपार जनसमर्थन मिल रहा है। जिस भी गांव में श्री डिंडोर जा रहे हैं लोग उन्हें देख कह रहे है ई तो आपणा सीईओ डिंडोर साहब है, विधायक बणते ही अबे गांव में विकास होवेगा। आत्मीय स्वागत से अभिभूत श्री डिंडोर कांग्रेस के पक्ष में अपना मत का प्रयोग कर वादा कर रहे हैं बदलाव की लहर है। आपकी पगड़ी का ध्यान रखूंगा, ग्रामीण क्षेत्र में सबके साथ मिलकर विकास के द्वार खोले जाएंगे। पिछले दस साल में जो भी परेशानियां आई है उन्हें दूर किया जाएगा।
श्री डिंडोर ने मंगलवार को गांव तितरी, कालमोड़ा, कुआझागर, आलनिया, रूपखेड़ा, धतुरिया, सरवनी जागीर, ऊनी, मखोडिय़ा पाड़ा, उमरन, पीपलखूंटा, तलावपाड़ास, पिपलोदी खेड़ा, बावड़ी खेड़ा एवं छत्री में जनसंपर्क किया। ग्रामीणों ने जीत का आशीर्वाद देते हुए इस बार कांग्रेस की सरकार बनाने का आश्वासन दिया। श्री डिंडोर जनसंपर्क के दौरान फलों से तोला जा रहा है। प्रत्याशी श्री डिंडोर ने गांव कुआंझागर में ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि कांग्रेस की सरकार बनने एवं जीतते ही सर्वप्रथम कार्य गोदी डेम का निर्माण किया जाएगा। ग्राम तीतरी में मांगलिक भवन एवं ग्राम पंचायत भवन बनाने, ग्राम आलनिया रूपखेड़ा में आमजन के बैठने के लिए चबूतरे का निर्माण कराने की घोषणा की। जनसंपर्क के दौरान श्री डिंडोर को तीतरी में अमरूद से, रूपाखेड़ा में केले एवं कुआंझागर में सेवफल से ग्रामीणों ने तोलते हुए पुष्पमाला एवं साफा बांधकर आत्मीय अभिनंदन किया। जनसंपर्क के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैलाश पटेल, वरिष्ठ नेता राजेश दवे, ब्लॉक अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, दशरथ भाभर, द्वारका पालीवाल, पूर्व जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष संजय चौधरी, पूर्व मंडी अध्यक्ष दिनेश शर्मा, दिलीप कुमावत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारियों के अलावा गांव कुआंझागर में सतपाल चौधरी, कमलेश पाटीदार, मुकेश पाटीदार, दिलीप जाट, अर्जुन चौधरी, रूपाखेड़ा में पूर्व सरपंच ललित श्रवण पाटीदार, मदन पाटीदार, उपसरपंच मुकेश निनामा, अशोक पाटीदार, रतनलाल पाटीदार, कलमोड़ा में वरिष्ठ छोगालाल जाट, पूर्व सरपंच बगदीराम धभाई, तीतरी में जिला महामंत्री प्रकाश पाटीदार, जयंतीलाल पाटीदार, जगदीश खड़ेरा, मांगीलाल नेताजी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे। श्री डिंडोर 8 नवंबर बुधवार को गांव घोड़ाखेड़ा हरथली, सागोद, सांवलियारूंडी, चिल्लर, राजपूरा, धोलावाड़, धभाईपाड़ा, बोरदा, बागेडिया, लालगुवाड़ी, मोरवानी, दंतोड़ाबड़ा, कनेरी में जनसंपर्क करेंगे।

You missed

error: Content is protected !!