• Thu. Oct 29th, 2026

महालक्ष्मी का रूप धर, कमल के फूल देकर रहवासियों ने दिया भाजपा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप को आशीर्वाद, वार्ड क्रमांक 7 एवं 8 में विभिन्न संस्था एवं परिवारों ने किया अद्भुत स्वागत-सत्कार

BySurendra Jain

Nov 8, 2023

खबर पक्की, 8 नवंबर, रतलाम। भाजपा शहर विधानसभा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप को जनसंपर्क में शहरवासियों का अपार जनसमर्थन मिल रहा है। जनसंपर्क के दौरान मंगलवार शाम क्रमांक 7 एवं 8 में जनसंपर्क हुआ। इस दौरान क्षेत्रवासी अपने ही ढ़ंग से श्री काश्यप का स्वागत करते नजर आए। कोई कमल का फूल देता दिखाई दिया तो कुछ स्थानों पर माता एवं बहने सिर पर कलश लेकर आरती करती नजर आई। इसके साथ ही अंबे माता चौक पर महालक्ष्मी का प्रतीकात्मक रूप धर माता-बहने आशीर्वाद देती नजर आई।
श्री काश्यप का जनसंपर्क क्षेत्र में पहुंचने से पहले उनके स्वागत में समर्थकों के साथ मतदाता हार-फूल लेकर इंतजार करते नजर आ रहे है। जनसंपर्क की शुरुआत भारत माता उद्यान अलकापुरी चौराहा से हुई। यहां स्वागत के पश्चात श्री काश्यप का जनसंपर्क अलकापुरी मेन रोड होकर अम्बे चौक मंदिर चौराहा, नया गांव मेन रोड, राधाकृष्ण मंदिर से साक्षी पेट्रोल पंप पर पहुंचा, जहां इसका समापन हुआ। इस दौरान क्षेत्र के रहवासी अपने लोकप्रिय नेता पर अपार प्रेम एवं स्नेह बरसाते नजर आए। इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रीय रहवासियों के साथ पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं मंडल, मोर्चा के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
बुधवार को इन क्षेत्रों में होगा जनसंपर्क
भाजपा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप का जनसंपर्क बुधवार शाम को वार्ड क्रमांक 1 एवं 2 में शाम 4 बजे से शुरू होगा। इसकी शुरुआत लक्ष्मणपुरा मेडिकल से होगी। यहां से मोहन टेलर से, टॉवर के पास से, जागृति आटा चक्की से बांयी ओर सीधे गांधी नगर मेन रोड, राधा कृष्ण मंदिर चौराहा से बांयी ओर अंबेडकर भवन का चक्कर लगाते हुए दांयी ओर सीधे टॉवर के सामने से बायीं ओर गली से होते हुए सीधे गांधी नगर मेन रोड, सेंट स्टीफन्स स्कूल के पास से शासकीय स्कूल होते गुजरात मांगलिक हाल पर समापन होगा।

You missed

error: Content is protected !!