• Thu. Oct 29th, 2026

नरेन्द्र भाई के नेतृत्व मे भाजपा सरकार ने मध्यप्रदेश को बीमारू से बेमिसाल राज्य बनाया : मुख्यमंत्री श्री पटेल, रतलाम ग्रामीण के धामनोद मे आम सभा को किया संबोधित

BySurendra Jain

Nov 8, 2023

खबर पक्की, 8 नवंबर, रतलाम। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य से बेमिसाल राज्य बना दिया है। प्रदेश का बजट 23 हजार करोड़ से बढ़कर 3 लाख करोड़ हो गया है। अजा, अजजा एवं पिछडा वर्ग का बजट भी 1 हजार करोड़ से 64 हजार करोड़ तक पहुंचा है। प्रति व्यक्ति आय 700 रूपए से बढ़कर 1 लाख 40 हजार रूपए हो गई है, जो सिर्फ भाजपा ही कर सकती थी। मध्यप्रदेश मे फिर से भाजपा की सरकार बनाए और राज्य को विकसित एवं समृद्ध प्रदेश बनाने के संकल्प को पूरा करें।
यह बात गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र भाई पटेल ने रतलाम ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के धामनोद मे भाजपा प्रत्याशी मथुरालाल डामर के समर्थन मे आयोजित विशाल आमसभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होने कहा कि 18 वर्षो मे मध्यप्रदेश की पुरी तस्वीर बदल गई है। इस दौरान 5 लाख किलो.मीटर की सड़के बनी है और विकास के चौतरफा कार्य हुए है। पहले प्रदेश मे 64 लाख यात्री आते थे और अब 9 करोड़ यात्री आ रहे है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी के सुशासन और जनसेवा के मंत्र पर कार्य करते हुए भाजपा जिस कार्य का शिलान्यास करती है, उसका लोकार्पण भी वही करती है। श्री पटेल ने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास चाहती है और इसी बात को ध्यान मे रखते हुए हर परिवार के लिए केन्द्र एवं राज्य की योजनाएं बनी है। राष्ट्रहित मे भाजपा की पुन: सरकार बनना जरूरी है इसलिए 17 नवम्बर को भाजपा प्रत्याशी के समर्थन मे अधिक से अधिक मतदान करें।
सभा के आंरभ मे भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा ने स्वागत भाषण दिया। सभा को जिला प्रभारी प्रदीप पांण्डेय, जिला प्रवास प्रभारी गुजरात विधायक केयुर भाई रोकडिया, ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना एवं जिला चुनाव संयोजक बजरंग पुरोहित ने भी संबोधित किया। भाजपा के ग्रामीण प्रत्याशी मथुरालाल डामर ने मतदाताओं की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का संकल्प व्यक्त किया।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि आमसभा मे जनपद अध्यक्ष साधना जायसवाल, उपाध्यक्ष हितेन्द्र सिंह भाटी, विधानसभा संयोजक कन्हैयालाल पाटीदार, सहसंयोजक अशोक पंड्या, नामली मंडल अध्यक्ष दिनेश धाकड़, शबरी मंडल अध्यक्ष राकेश पाटीदार, धराड़ मंडल अध्यक्ष राकेश पाटीदार, बांगरोद मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र जाट, चन्द्रशेखर आजाद मंडल अध्यक्ष देवीलाल गुर्जर, जिला मंत्री राजेन्द्र पाटीदार, पद्मा जायसवाल, विस्तारक हितेन्द्र सिंह राजपुरोहित, समाजसेवी देवीलाल पाटीदार, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रमेश मईडा, जिला पंचायत सदस्य सत्यनारायण पाटीदार, नाथु भाई गामड़ आदि मंचासीन रहे। संचालन प्रहलाद पाटीदार ने किया। इस दौरान भाजपा, प्रकोष्ठ, मोर्चा, जिला एवं मंडल पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या मे कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभा से पूर्व मुख्यमंत्री श्री पटेल का हेलीपेड़ पर जिलाध्यक्ष श्री लुनेरा व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विप्लव जैन आदि ने स्वागत किया।

You missed

error: Content is protected !!