खबर पक्की, 7 नवंबर, रतलाम। कांग्रेस विधायक प्रत्याशी पारस सकलेचा दादा का जनसंपर्क आनंद कॉलोनी में रहा। जहां हाजी बाबु पहलवान अलीगढी से मुलाकात पारस दादा की हुई। बाबू पहलवान 96 वर्ष के हैं। उनसे दादा ने आशीर्वाद लिया पहलवान अलीगढ़ी ने कहा कि तुम निश्चिंत रहो, तुम जरूर जीतोगे। हम सब मिलकर तुम्हें जीतायेगे। वही आगे चलकर एक छोटा बच्चा आया और उसने कहा कि दादू से मिलना है। तो फैयाज मंसूरी ने उसे गोद में उठाया और उसने दादा को प्यार किया तथा दादा ने भी उसको लाड किया। 3 साल के बच्चे का नाम मोहम्मद उमर मंसूरी था।
जनसंपर्क प्रात: 10 बजे वार्ड क्र. 29 में लॉ कॉलेज से प्रारंभ होकर वार्ड के विभिन्न क्षेत्र आनंद – कॉलोनी, समता नगर, पुलिस लाईन, राजस्व नगर, होमगार्ड कॉलोनी, माहेश्वरी प्रोटिन्स, झुग्गी झोपड़ी, साईनाथ कॉलोनी, प्रताप नगर, मंगलम् सिटी, मिड टाउन पर समापन हुआ।
8 को होगा दादा का जनसंपर्क
8 तारीख को दादा का जनसंपर्क वार्ड क्रमांक 22 व 28 में रहेगा। वार्ड क्रमांक 22 को प्रात 10 बजे से जनसंपर्क प्रारंभ किया जाएगा। वार्ड के रामप्रसाद भांबी व निरंजन चौहान साथ में रहेंगे। जिसका मार्ग अमृत सागर गार्डन से प्रारंभ अमृत सागर कॉलोनी, मल्टी स्टोरी, श्रीनगर, नेमिनाथ कॉलोनी, श्रीनगर, सिद्धि विनायक,ओसवाल नगर, रामनगर, ईश प्रेम बस्ती, शंकरगढ़, डोंगरे धाम, मोती नगर, आदिवासी क्षेत्र मोती नगर, संत नगर, आदर्श कल्याण नगर, भगत पूरी से त्रिपोलिया गेट पर समापन होगा तथा वार्ड नंबर 28 में मधुबाला गुर्जर, रजनीकांत व्यास द्वारा क्षेत्र का जनसंपर्क शाम को 5 बजे कराया जाएगा।

????????????????????????????????????
