खबर पक्की, 3 नवंबर, रतलाम। ग्रामीण विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी व जयस नेता डॉ. अभय ओहरी ने चुनावी रण का खुलकर आगाज कर दिया है। नामांकन वापसी के सारे कयास झूठे साबित करते हुए डॉ. ओहरी ने कांग्रेस व भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को डॉ. ओहरी ने राजपुरा, करमदी, तीतरी, टांडापाड़ा, पिपलखुंटा सहित 24 गांवो में जनसंपर्क व चौपाल बैठक का आयोजन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने डॉ. ओहरी का स्वागत किया। ग्रामीणों ने पगड़ी बांधकर व शाल श्रीफल भेंटकर डॉ ओहरी को अग्रिम जीत के लिए शुभकामनाएं दी।
डॉ. ओहरी ने चौपाल के दौरान कहा की हमने कांग्रेस पार्टी पर भरोसा जताया। पिछले 5 सालों से उनका सहयोग किया। कांग्रेस के पास स्थानीय में ही 8 से 10 उममीदवार थे। मगर कांग्रेस ने सभी को धोखे में रखकर बाहरी को मौका दिया। कांग्रेस के उम्मीदवार पिछले 5 सालों से तो जिले में नोकरी तक नहीं कर रहे। चुनाव पास आते ही यहां शनिवार रविवार आते और खास खास लोगों से मिलकर चले जाते। इनका आम लोगों से और उनकी समस्या से कोई रिश्ता नहीं है। में आपके पास आपका सेवक बनकर आया हूं। हमारे जयस के कार्यकर्ता पूरी मेहनत व लगन के साथ लगे है। जनता के आशीर्वाद से और जयस के भाइयों की मेहनत से हम जरूर जीत हासिल करेंगे।

