खबर पक्की, 3 नवंबर, रतलाम। कांग्रेस विधायक प्रत्याशी पारस सकलेचा दादा का शुक्रवार सुबह वार्ड नंबर 40 में 41 तथा शाम को वार्ड नंबर 48 व 35 मे धुआंधार जनसम्पर्क रहा। सभी वार्डों में “दादा” का भव्य स्वागत किया गया। जनता ने अपने मन की बात “दादा” को बताई। इस महा जनसंपर्क में जनता ने “दादा” के प्रति विश्वास जताया और कहा कि हम आपको ही वोट देंगे। आप ही हमारी समस्याओं का हल कर सकते हैं। दादा ने कहा कि मैं मरते दम तक रतलाम वासियों की सेवा करूंगा यह मेरा वादा है। “दादा” के समर्थन में मयंक जाट द्वारा वार्ड नंबर 7 व 8 में जनसंपर्क किया गया। जनता से अनुरोध किया कि आप दादा को वोट अवश्य देवे आपकी सारी समस्याओं का हल मैं दादा से निश्चित ही करवाऊंगा। सायं 4:30 बजे जनसंपर्क अलकापुरी से प्रारंभ होकर साक्षी पेट्रोल पंप पर समापन किया गया। अलकापुरी चौराहे पर जिला अध्यक्ष मयंक जाट का शाल श्रीफल से सम्मान किया गया। यहां अपना रेस्टोरेंट में नन्ही बच्ची द्वारा विजय तिलक लगाकर आशीर्वाद दिया गया ।
दादा का 4 नवंबर को महाजनसंपर्क
4 नवंबर 23 को प्रात: कांग्रेस प्रत्याशी श्री पारस सकलेचा का वार्ड नंबर 43 व 23 में जनसंपर्क रहेगा तथा शाम को 5 बजे से 46 व 47 वार्ड में नासिर कुरेशी व कमरुद्दीन कछुवाया के साथ रहेगा। वार्ड नंबर 43 में हनुमान मंदिर चांदनी चौक से प्रारंभ होकर आजाद मावा वाला, चौमुखी पुल, कसारा बाजार, त्रिपोलिया रोड, सुनार बावड़ी, हनुमान रुंडी, रामगढ़ गणेश मंदिर पर समापन होगा तथा वार्ड नंबर 23 में गणेश मंदिर से प्रारंभ होकर रामगढ़ चौडावास, ब्राह्मणों की गली, तेजा नगर मेंन रोड, बालाजी नगर, तेजा नगर ब्लॉक नंबर दो, तेलियां की सड़क, तेजा जी मंदिर पर समापन होगा । शाम को वार्ड नंबर 46 में मांडली चौराहा से प्रारंभ होकर हरदेव लाला पिपली, धोबियों का वास, मराठो का वास, कुम्हारों का वास, बरकुंडों का वास, वेदव्यास कॉलोनी तथा पुलिस चौकी पर समापन होगा इसी प्रकार वार्ड नंबर 47 में पुलिस चौकी से प्रारंभ होकर हाट की चौकी विनोबा स्कूल, नयापुरा, मोमिनपुरा, इमामबाड़ा, कुरैशी मंडी मंडली चौराहे पर समापन होगा।

