• Thu. Oct 29th, 2026

ग्रामीण प्रत्याशी डॉ. अभय ओहरी ने किया जनता से सीधा संवाद, ग्रामीणों ने बताई समस्याएं, गर्मी में पानी के लिए गांव – गांव लगानी पड़ती है दौड़ – ग्रामीण महिला

BySurendra Jain

Nov 4, 2023

खबर पक्की, 4 नवंबर, रतलाम। ग्रामीण विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी व जयस नेता डॉ. अभय ओहरी जनसंपर्क के साथ ही जन संवाद भी कर रहे है। इस दौरान ग्रामीण के पुरूष व महिलाएं खुलकर अपनी समस्याएं बता रहे है। ग्रामीणों ने जयस नेता डॉ. ओहरी पर विश्वास जताकर उन्हें जीत का भरोसा दिलाया। डॉ. ओहरी ने अपने समर्थकों के साथ शनिवार को माही क्षेत्र के पलास, कलमपाड़ा, सावरी, खेड़ा, चवरा आदि गांवों में पहुंचकर जनआशीर्वाद लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने डॉ. ओहरी का स्वागत किया। चौपाल बैठक के दौरान ओहरी द्वारा जनता से सीधा संवाद किया गया। जिसमें ग्रामीणों ने खुलकर अपनी समस्या बताई। ग्रामीणों ने भाजपा सरकार को जमकर कोसा।
ग्रामीण के पुरुषो व महिलाओं ने बताया की सालों से भाजपा व कांग्रेस को वोट देते आ रहे है। मगर आज तक आदिवासी समाज का कोई उद्धार नहीं हुआ। गांव में ना पानी है, ना मकान मिला है। गर्मी में तो हालात इतने खराब होते है की बर्तन लेकर गांव – गांव दौड़ लगानी पड़ती है। हम इस बार जयस और डॉक्टर साहब के साथ खड़े है। डॉ. ओहरी ने ग्रामीणों की समस्या सुनकर इन समस्याओं को दूर करने का वादा किया। डॉ. ओहरी ने कहा की गांव में तालाब की स्वीकृति 10 साल पहले हो चुकी है, मगर आज तक इसका बजट पास नहीं किया गया। किसानों के हक का पैसा एट लेन जैसे प्रोजेक्ट में दे दिया गया। गांव में पेयजल, सिंचाई जल, शिक्षा व स्वास्थ हमारी पहली प्राथमिकता रहेगी।

You missed

error: Content is protected !!